Lightweight Jewellery for Daily Use: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने हेल्थ का ख्याल नहीं रख पाते हैं। ऐसे में उनका फैशन सेन्स भी खराब हो जाता है। अगर आप भी ऑफिस या कॉलेज जाती हैं, तो अब आपको बिल्कुल भी स्ट्रेस लेने की ज़रूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे ड्रेसिंग और ज्वेलरी आइडियाज के बारे में बताएंगे, जिसे आप रोजाना इसे कैरी कर सकती हैं। आइए जानते हैं, वो ज्वेलरी डिजाइन कौन-कौन सी हैं।
Lightweight Jewellery for Daily Use: रोजाना पहनने के लिए खूबसूरत ज्वेलरी डिजाइन
1. Lightweight Jewellery

लाइटवेट ज्वेलरी को आप डेली किसी भी ड्रेस के साथ पहन सकती हैं। इसे वियर करने से आपको भारीपन भी महसूस नहीं होता है। कम वजन होने के कारण ये बजट में फिट बैठते हैं। ये गहने जींस-टॉप, कुर्ती और साड़ी, हर तरह की ड्रेस के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं।
2. Small Studs and Hoops

सिंगल स्टोन या छोटे साइज की बालियां सबसे बेहतरीन ऑप्शन हैं। ये आपके चेहरे को एक खूसबूरत लुक देती हैं। भारी हार के बजाय गले में एक पतली सोने की चेन और उसमें एक छोटा सा पेंडेंट पहन सकती हैं। ये देखने में बहुत क्लासी लगता है। हाथों में चूड़ी की जगह हल्के चेन वाला ब्रेसलेट या सिंगल स्लीक कंगन पहन सकती हैं। ये आपके ऑफिस लुक को और भी स्पेशल बनाता है।
3. Pendant Chain

अगर आपको भी गले में पहनने के लिए बहुत ज्यादा हैवी और मोटी चेन नहीं पसंद है, तो आप किसी भी ड्रेस के साथ किसी हल्की तले वाली चैन पहन सकती हैं। ये आपके लुक को एलिगेंट और खूबसूरत बनाती है। अगर इसमें एक छोटा सा हीरा या मोती लगा हो, तो ये डेली वियर के लिए बेस्ट है। इसे आप कुर्ती या शर्ट के साथ आसानी से कैरी कर सकती हैं।
4. Band Rings

अगर आप भी अपने फैशन सेन्स को यूनिक बनाना चाहती हैं, तो हाथों की उंगलियों के लिए सादी पतली अंगूठियां या बैंड रिंग्स का चुनाव कर सकती हैं। ये आपके लुक को सबसे हटकर दिखाती हैं। इसे खरीदने से पहले ध्यान दें कि इसमें बहुत ज्यादा बड़े स्टोन नहीं लगे होने चाहिए, वरना ये आपके लुक को बिगाड़ने के साथ-साथ परेशानी का कारण भी बन सकते हैं।























