कुछ ही दिनों में है आपकी Shadi? यहां देखें Perfect Bridal Look के लिए चुनें ये 5 Stylish Purse और Clutch

Bridal Purse and Clutches Ideas

Bridal Purse and Clutches Ideas: आजकल शादियों का समय चल रहा है हर दुल्हन चाहती है तो वो सबसे यूनिक और हटकर लगे इसलिए लहंगे, ज्वेलरी और मेकअप के साथ एक खूबसूरत ब्राइडल पर्स या क्लच आपके लुक को और भी रॉयल बना देता है। आप ट्रेडिशनल टच चाहें या मॉडर्न ग्लैम, आजकल मार्केट में ऐसे कई डिजाइनर पोटली बैग्स, बटुआ बैग्स और क्लचेज हैं, जो हर ब्राइडल आउटफिट एण्ड इवेंट्स के साथ परफेक्ट लगते हैं। आइए जानते हैं, पांच लेटेस्ट डिजाइन जिनसे आप अपनी शादी के दिन का लुक और भी खास बना सकती हैं।

Bridal Purse and Clutches Ideas: दुल्हन के लिए ट्रेंडी ब्राइडल पर्स

1. ट्रेडिशनल पोटली बैग

अगर आप अपने ब्राइडल लहंगे के साथ कुछ एथनिक कैरी करना चाहती हैं, तो जरी, मिरर या सीक्विन वर्क वाला पोटली बैग बेस्ट रहेगा। गोल्ड, रेड या मर्ज़ला ग्रीन कलर के पोटली बैग शादी के आउटफिट के साथ खूब जचते हैं। इन पर हैंड एम्ब्रॉयडरी या मोतियों का काम इन्हें और भी रॉयल बना देता है। ये न सिर्फ देखने में सुंदर होते हैं, बल्कि इनमें छोटी जरूरी चीजें जैसे लिपस्टिक या परफ्यूम भी रखी जा सकती हैं।

2. स्टोन स्टडेड क्लच

अगर आप चाहती हैं कि आपका लुक थोड़ा ग्लैमरस लगे, तो स्टोन या पर्ल स्टडेड क्लच चुनें। ये गोल्डन या सिल्वर कलर के क्लचेज किसी भी ब्राइडल आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं। इनके मेटालिक हैंडल और शाइनी सरफेस आपको एक स्टार जैसा एहसास देंगे। ये क्लच हल्के होते हैं और रिसेप्शन या सगाई जैसे इवेंट्स के लिए बेस्ट चॉइस हैं।

3. स्टाइलिश क्लचेस

जो दुल्हनें कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, वे Trendy Clutches को ट्राई कर सकती है, जिससे इन्हें एक पर्सनल टच मिलता है। आप इसे अपने ब्राइडल कलर थीम के हिसाब से कस्टमाइज भी करा सकती हैं। यह एक शानदार गिफ्ट आइडिया भी है, जिसे शादी के बाद भी कई मौकों पर कैरी किया जा सकता है। ब्राइडल पर्स और क्लच सिर्फ एक एक्सेसरी नहीं, बल्कि आपके पूरे ब्राइडल लुक का अहम हिस्सा हैं।

4. मोतियों वाला बैग

मोती लगा ब्राइडल बैग आपके हाथों में खूब जचने वाला है। ये खूबसूरत और क्लासी लगता है। अगर आपके ब्राइडल लहंगे में मोती लगे हैं तो डिजाइन ही आपको खरीदना चाहिए। ये लहंगे के साथ मैच भी करेगा। सही डिजाइन और रंग चुनकर आप अपनी शादी की खूबसूरत यादों में एक और चमक जोड़ सकती हैं, तो इस वेडिंग सीजन में इन ट्रेंडी बैग्स में से अपना फेवरेट चुनें और बनें एक परफेक्ट स्टाइलिश ब्राइड।

5. टैसल बैग

​टैसल बैग्स की बात ही अलग है। इनदिनों ये काफी ज्यादा डिमांड में हैं और बड़े ही खूबसूरत दिखते हैं। इन्हें ब्राइडल लहंगे के साथ आप आसानी से पेयर कर सकती हैं और इसमें आपका सारा सामान भी फिट हो जाएगा।​

Also Read: Stylish Summer Look के लिए चुनें सही Fabric, इन 5 Options के साथ गर्मी में भी मिलेगी राहत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।