Summer Fashion Tips 2026: तेज धूप और उमस वाली गर्मी में क्या आप भी अक्सर स्टाइल और आराम के बीच उलझ जाते हैं। इस साल 2026 की गर्मियों के लिए अगर आप अभी से अपनी वॉर्डरोब प्लान कर रहे हैं, तो यह जान लेना जरूरी है कि कौन से कपड़े आपको पसीने की चिपचिपाहट से बचाकर कूल लुक देंगे. आज हम आपको उन 5 बेहतरीन फैब्रिक्स के बारे में बताएंगे, जो इस सीजन न सिर्फ ट्रेंड में रहने वाले हैं, बल्कि आपकी स्किन को गर्मी से राहत भी दिलाएंगे। अगर आप इस बार पसीने की चिंता किए बिना स्टाइलिश दिखना चाहते हैं, तो इन खास फैब्रिक्स को अपने कलेक्शन में शामिल करना बिल्कुल न भूलें।
Summer Fashion Tips 2026: गर्मी में ट्राई करें ये खूबसूरत ड्रेसेस

1. लिनेन (Linen)

लिनेन सबसे ज्यादा डिमांड में रहने वाला फैब्रिक है। यह न केवल देखने में क्लासी लगता है, बल्कि इसमें हवा आसानी से आर-पार जा सकती है। यह पसीने को जल्दी सोखता है और बहुत जल्दी सूख भी जाता है। ऑफिस वियर के लिए लिनेन की शर्ट या ट्राउजर्स एक बेहतरीन ऑप्शन है।
2. ऑर्गेनिक कॉटन (Organic Cotton)

साधारण कॉटन के मुकाबले ऑर्गेनिक कॉटन ज्यादा सॉफ्ट और टिकाऊ होता है। इस सीजन पेस्टल रंगों वाले ऑर्गेनिक कॉटन के कुर्ते और टी-शर्ट्स काफी ट्रेंड में रहेंगे। यह आपकी स्किन के लिए पूरी तरह सेफ है और तपती गर्मी में भी शरीर को ठंडा रखता है।
3. खादी (Khadi)
खादी अब सिर्फ पुराने जमाने का फैशन नहीं रह गया है। इस समर कलेक्शन में मॉडर्न कट और डिज़ाइन वाली खादी की ड्रेसेस और शर्ट्स छाई रहेंगी। खादी की खासियत यह है कि यह गर्मियों में ठंडा और सर्दियों में गर्म रहता है, जो इसे भारत की गर्मी के लिए बेस्ट बनाता है।
4. टेंसेल और मोडल
अगर आप कुछ ऐसा पहनना चाहते हैं, जो सिल्क जैसा दिखे लेकिन कॉटन जैसा ठंडा हो, तो टेंसेल आपके लिए है। यह इको-फ्रेंडली फैब्रिक पसीने को कंट्रोल करने में माहिर है। इसकी फॉल और ड्रेप बहुत सुंदर होती है, इसलिए फ्लोई ड्रेसेस के लिए यह पहली पसंद है।
5. चम्ब्रे (Chambray)
अगर आपको डेनिम लुक पसंद है, लेकिन गर्मी की वजह से आप उसे पहन नहीं पाते हैं, तो चम्ब्रे एक परफेक्ट ऑप्शन है। यह दिखने में डेनिम जैसा होता है, लेकिन वजन में बहुत हल्का और हवादार होता है। समर जैकेट्स या कैजुअल शर्ट्स के लिए इसे अपनी वॉर्डरोब में जरूर शामिल करें।
Also Read: Shadi हो या Office Party, साड़ी के साथ खूब जचेंगे ये V-Neck Blouse, देखें 6 Fabulous Collection


Download Android App
Download iOS App




