Chandbali Design for Eid 2026: ईद पर शरारा के साथ खूब जचेंगी ये लेटेस्ट चांदबालियां, लगेंगी बला सी खूबसूरत

Chandbali Design for Eid 2026( Source: Social Media)

Chandbali Design for Eid 2026: ईद का त्योहार हो और तैयारी में गहनों का जिक्र न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। इस खास मौके पर हर महिला चाहती है कि उसका लुक सबसे अलग और रॉयल दिखे। अगर आपने इस ईद के लिए अपना सूट या शरारा फाइनल कर लिया है, तो उसे एक परफेक्ट टच देने के लिए सही इयररिंग्स का चुनाव बहुत जरूरी है। वैसे तो ज्वेलरी में कई ऑप्शन हैं, लेकिन चांदबाली का क्रेज कभी कम नहीं होता।

खासकर ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ चांदबालियां आपके पूरे लुक को बदल देती हैं। इस साल ईद पर हेवी कुंदन से लेकर लाइटवेट फ्लोरल चांदबालियां काफी ट्रेंड में हैं। आइए देखते हैं कुछ ऐसे लेटेस्ट डिजाइन्स जिन्हें पहनकर आप इस ईद पर महफिल की जान बन जाएंगी।

Chandbali Design for Eid 2026: ईद पर शरारा के साथ खूब जचेंगी ये लेटेस्ट चांदबालियां

1. Stone Chandbali

Chandbali Design for Eid 2026
Chandbali Design for Eid 2026( Source: Social Media)

आजकल इस तरह के स्टोन लगे हुए गोल्ड प्लेटेड हूप इयररिंग्स की डिमांड बाजार में बेहद ज्यादा बढ़ गई है। इस तरह के इयररिंग्स आपके लुक में क्लासी टच ऐड करने का काम करती हैं। इसे आप डेली वियर में भी कैरी कर सकती हैं।

2. Multicolor Chandbali

Chandbali Design for Eid 2026( Source: Social Media)
Chandbali Design for Eid 2026( Source: Social Media)

इस तरह की चांदबाली एलिगेंट और ट्रेडिशनल आर्ट का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है, जिनमें मॉडर्न टच भी साफ नजर आता है। पूरी चांदबाली में बारीक जाल जैसा डिजाइन बना है, जो इसे हल्का और क्लासी लुक दे रहा है और फ्लोरल मोटिफ वर्क इसे यूनिक बना रहा है। नीचे मोती की लटकन इसे और ग्रेसफुल बना रही है। इस डिजाइन को आप अनारकली सूट के साथ पहन सकती हैं। ये अपने आप में स्टेटमेंट पीस है, ऐसे में इसके साथ नेकपीस की जरूरत नहीं है। सॉफ्ट पिंक मेकअप और न्यूड लिप्स के साथ आप लुक को पूरा करें।

3. Heavy Chandbali Earrings

Chandbali Design for Eid 2026( Source: Social Media)
Chandbali Design for Eid 2026( Source: Social Media)

जिन्हें रफ गोल्ड टेक्सचर और अनोखा फिनिश पसंद है, वे मैट फिनिश मिनी हूप्स जरूर ट्राय करें। आप 2.8–3.5 ग्राम में इस तरह के पैटर्न बनवा सकती हैं। ये डिजाइंस इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स और हैंडलूम साड़ियों के साथ यह सॉफ्ट एथनिक लुक देते हैं।

4. Simple Chandbali Earrings

Chandbali Design for Eid 2026( Source: Social Media)
Chandbali Design for Eid 2026( Source: Social Media)

अगर आपको सिंपल इयररिंग्स की तलाश है तो आप इस तरह के डिजाइंस कैरी कर सकती हैं। ये डिजाइंस बेहद सिंपल और बेसिक होते हैं जो आपके लुक में रॉयल टच ऐड करने का काम करते हैं।

5. Pearl Chandbali Earrings

Chandbali Design for Eid 2026( Source: Social Media)
Chandbali Design for Eid 2026( Source: Social Media)

इस तरह की चांदबाली भी आपके ईद लुक के लिए परफेक्ट रहेंगी। इसमें किनारों पर कुंदन वर्क है और छोटे-छोटे मोतियों का पैटर्न है, जो इसे रिच लुक दे रहा है। ऊपर का हिस्सा फूल के डिजाइन में है, जो पूरे ईयररिंग को डेलिकेट फिनिश देता है। वहीं नीचे लटकते मोती इसे वॉल्यूम देकर आपके लुक को ग्रेसफुल बनाएंगे। गोल्ड और पर्ल का ये कॉम्बिनेशन हर कलर के आउटफिट के साथ जचेगा। खुले बालों में सॉफ्ट वेव्स के साथ आप इन्हें स्टाइल कर सकती हैं।

Also Read: Gold Chandbali Latest Designs: ईद पर पहनें लेटेस्ट डिज़ाइन की चांदबाली, बढ़ाएं कानों की खूबसूरती, यहां देखें ट्रेंडी डिजाइंस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।