Finger Ring Stacking: आजकल फैशन की दुनिया में ‘रिंग स्टैकिंग’ का ट्रेंड लड़कियों के सर चढ़कर बोल रहा है। एक ही उंगली में कई अंगूठियां पहनना या अलग-अलग उंगलियों में रिंग्स का एक खास तालमेल बिठाना ही ‘Ring Stacking’ कहलाता है। यह स्टाइल न केवल आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ाता है, बल्कि आपकी साधारण सी ड्रेस को भी एक ‘हाई-फैशन’ लुक दे देता है।
Finger Ring Stacking: रिंग स्टैकिंग से अपनी उंगलियों को दे स्टाइलिश लुक
1. Mixed And Match Metal

पहले लड़कियां अब कुछ मैचिंग का कैरी करती थी लेकिन अब वो पुराना समय खत्म हो चुका है, जिसमें गर्ल्स सोने के साथ सोना और चांदी के साथ चांदी ही पहनती थी। लेकिन अब समय बदल गया है। आप गोल्ड, सिल्वर और रोज गोल्ड रिंग्स को एक साथ पहन सकती हैं। यह कॉम्बिनेशन बहुत ही कूल और मॉडर्न दिखता है. बस ध्यान रहे कि रिंग्स की चौड़ाई अलग-अलग हो।
2. Unique Shape

एक ही जैसी अंगूठियां पहनने के बजाय अलग-अलग शेप की रिंग्स चुनें। जैसे—एक पतली गोल रिंग के ऊपर ‘V’ शेप वाली या चौकोर (Square) रिंग पहनें। इससे आपकी उंगलियों को एक यूनिक लुक मिलता है और रिंग्स एक-दूसरे में अच्छे से फिट हो जाती हैं।
3. Stone Ring

स्टैकिंग की शुरुआत हमेशा एक ऐसी रिंग से करें जो सबसे ज्यादा आकर्षक हो (जैसे कोई बड़ा पत्थर या मोती वाली अंगूठी). इसे बीच वाली उंगली या रिंग फिंगर में पहनें और उसके आस-पास बहुत ही पतली और सिंपल ‘बैंड’ वाली अंगूठियां लगाएं. इससे वह मुख्य रिंग और भी उभर कर दिखेगी।
4. Boho Style
पूरी उंगली को कवर करने के लिए केवल नीचे ही नहीं, बल्कि उंगली के ऊपरी हिस्से (Knuckle) पर भी छोटी अंगूठियां पहनें। इन्हें ‘मिड-रिंग्स’ कहा जाता है। यह आपके हाथों को एक लंबा और सुंदर लुक देती हैं और आपके बोहो-स्टाइल (Boho Style) के लिए एकदम परफेक्ट हैं।
Also Read: Ear Cuff Jewellery Designs: स्टाइलिश Ear Cuff Jewellery से बदले अपना लुक, देखें एक से बढ़कर एक डिज़ाइन




















