Ear Cuff Jewellery Designs: इयर कफ बिना कान छिदवाए हैवी और स्टेटमेंट लुक का बेहतरीन ऑप्शन हैं। ये दिखने में भारी पर वजन में हल्के और आरामदायक होते हैं। कुंडन, पर्ल, टेम्पल जैसे कई ट्रेंडी डिजाइंस हर मौके के लिए अवेलेबल हैं।
Ear Cuff Jewellery Designs: स्टाइलिश Ear Cuff Jewellery से बदले अपना लुक
1. Kundan Ear Cuff

क्लासिक कुंडन वर्क आपके पूरे फेस को रॉयल ग्लो देता है। इसमें हल्का मेटल बेस होता है और बड़े लटकन वाले स्टोन लगे रहते हैं। ब्राइड्समेड, मेहंदी और हल्दी के लिए ये परफेक्ट है। इससे कान को पूरा कवर मिलेगा और बिल्कुल झुमके जैसा लुक आएगा।
2. Pearl Ear Cuff

सीधी, लंबी पर्ल लाइनिंग वाला इयर कफ कान के आउटलाइन को खूबसूरती से फॉलो करता है। बिल्कुल हल्का, मिनिमल और एलीगेंट लुक चाहिए तो इस तरह का पर्ल लाइनिंग इयर कफ ट्राई करें। ये फेस को इंस्टेंटली शार्प दिखाता है। आप इसे लहंगा, शरारा, गाउन सब पर पहन सकती हैं।
3. Oxidised Ear Cuff

कान पर चढ़ा हुआ मोटा डिजाइन, लेकिन वजन बहुत हल्का चाहिए तो ऐसे ऑक्सिडाइज्ड सिल्वर इयर कफ ट्राय करें। इसमें बोहो और हैवी स्टेटमेंट दोनों एक साथ मिल जाता है। कॉलेज गर्ल्स और फैशन इंडी लुक के लिए ये बढ़िया ऑप्शन है। इसे आप शरारा, इंडो-वेस्टर्न, पटियाला सूट पर पेयर करें।
4. Chain Ear Cuff

ट्रेंडिंग से भी ज्यादा ग्लैम लुक चाहिए तो फ्रंट-टू-बैक चेन इयर कफ पहनें। सामने स्टोन कफ और पीछे फॉलिंग चेन जैसा हेवी ज्वेलरी पहनकर आप शाइन पा सकती हैं। हेयर बन और स्लीक पोनी पर बहुत खूबसूरत लुक देगा। नाइट पार्टी और कॉकटेल इवेंट्स के लिए ये बेस्ट रहेगा।























