गुरुवार को भूलकर भी न धोएं बाल, जानिए इसके पीछे के धार्मिक कारण और ज्योतिषीय मान्यताएं

Summary :

Guruwar Ko Kyon Na Kare Hair Wash: हिंदू धर्म में सप्ताह के हर दिन का अलग-अलग महत्व माना गया है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की पूजा-अर्चना के लिए शुभ माना गया है। कहा जाता है कि इस दिन पूरे विधि-विधान से भगवान की अराधना करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही कभी भी घर में धन की कमी नहीं होती है गुरुवार का व्रत करने से व्यक्ति का भाग्योदय होता है। साथ ही ज्ञान वृद्धि के योग भी बनते हैं। वैसे तो हफ्ते के सातों दिन किसी न किसी भगवान के होते हैं। इसलिए…

Guruwar Ko Kyon Na Kare Hair Wash: हिंदू धर्म में सप्ताह के हर दिन का अलग-अलग महत्व माना गया है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की पूजा-अर्चना के लिए शुभ माना गया है। कहा जाता है कि इस दिन पूरे विधि-विधान से भगवान की अराधना करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही कभी भी घर में धन की कमी नहीं होती है गुरुवार का व्रत करने से व्यक्ति का भाग्योदय होता है। साथ ही ज्ञान वृद्धि के योग भी बनते हैं।

वैसे तो हफ्ते के सातों दिन किसी न किसी भगवान के होते हैं। इसलिए इसे बेहद शुभ माना जाता है, लेकिन कुछ दिन ऐसे भी होते हैं, जिस दिन आपको बहुत से कामों को करने से बचना चाहिए। वास्तु शास्त्र में बाल धोने के भी दिन बताए गए हैं, ऐसे में आइये जानते हैं, आपको गुरुवार के दिन बाल क्यों नहीं धोना चाहिए।

Guruwar Ko Kyon Na Kare Hair Wash: गुरुवार को क्यों नहीं धोना चाहिए बाल?

Guruwar Ko Kyon Na Kare Hair Wash
Guruwar Ko Kyon Na Kare Hair Wash (Source: Social Media)

1. क्या कहती हैं मान्यताएं

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुरुवार देव गुरु बृहस्पति का दिन होता है, इन्हे सबसे शुभ ग्रह माना जाता है। इसलिए गुरुवार के दिन आपको बाल धोने या कटवाने से बचना चाहिए। नहीं तो बृहस्पति की सकारात्मक ऊर्जा कमजोर होने लगती है। इसके अलावा गुरुवार को बाल धोने से घर की सुख-समृद्धि पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है।

2. आर्थिक हानि की मान्यता

शास्त्रों के अनुसार, महिलाओं की कुंडली में बृहस्पति पति और संतान का कारक माना जाता है। कहा जाता है कि गुरुवार को बाल धोने से बृहस्पति देव नाराज़ हो जाते हैं, जिससे घर की बरकत रुकने लगती है और जिससे धन की कमी होने की संभावना बढ़ जाती है।

3. संतान और परिवार पर प्रभाव

माना जाता है कि गुरुवार के दिन बाल धोने से संतान की बढ़ोत्तरी में बाधा बन जाती है। गुरुदेव को जीवन का कारक भी माना जाता है, इसलिए इस दिन शरीर के अंगों की सफाई या बाल काटने जैसे कामों को करने से मना किया जाता है, ताकि हमारे जीवन पर कुछ गलत प्रभाव न पड़े।

4. शुभ ऊर्जा का संरक्षण

गुरुवार का दिन बेहद पवित्र और सात्विक दिन माना जाता है। इस दिन घर में शांति और शुद्धता बनाए रखने पर पूजा-पाठ करना चाहिए। माना जाता है कि इस दिन बाल धोने से घर की सकारात्मक ऊर्जा बाहर चली जाती है और नकारात्मकता का प्रवेश होने लगता है।

Also Read: क्या आपकी Balcony भी गलत दिशा में है? जानिए Vastu के अनुसार पौधों और Furniture को रखने का सही जगह

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।