नीतीश कुमार की JDU ने किया नई टीम का ऐलान, संजय झा बने रहेंगे कार्यकारी अध्यक्ष, निशांत कुमार लिस्ट से बाहर

Nitish Kumar JDU New Team

Nitish Kumar JDU New Team: जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने नयी टीम की घोषणा कर दी है। बुधवार को जेडीयू की ओर से राष्ट्रीय पदाधिकारियों की लिस्ट जारी की गई है। जदयू ने अपने नए पदाधिकारियों की सूची में अनुभवी नेताओं को प्राथमिकता दी है। लेकिन इस लिस्ट में हाल ही में राजनीति में आए नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को जगह नहीं मिली है। पूर्व CM नीतीश कुमार 2028 तक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे। वहीं संजय झा को फिर से पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

JDU Officer List: लिस्ट में 24 पदाधिकारियों के नाम शामिल

लिस्ट में कुल 24 पदाधिकारियों के नाम शामिल हैं। नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले बिहार के पूर्व मंत्री अशोक चौधरी को महासचिव की जिम्मेदारी मिली है। संजय कुमार झा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने रहेंगे, जबकि पूर्व सांसद चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा सांसद आलोक कुमार सुमन को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। नीतीश कुमार ने अपनी टीम में 12 महासचिव बनाए हैं।

Nitish Kumar JDU New Team: निशांत कुमार को लेकर सियासी चर्चा तेज

Nitish Kumar JDU New Team
Nitish Kumar JDU New Team (Source: Social Media)

नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को टीम से बाहर रखे जाने को लेकर राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि जेडीयू फिलहाल पार्टी और परिवार की राजनीति को अलग रखना चाहती है। काफी समय से उनकी सक्रीय राजनीति में एंट्री को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन इस फैसले से फिलहाल उन अटकलों पर विराम लग गया है।

श्रवण कुमार की सौंपी विधायक दल के नेता की जिम्मेदारी

दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद नीतीश कुमार ने अब पूरी तरह संगठन के विस्तार और उसकी मजबूती को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। बता दें कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने विधायक दल के नेता की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार को दी है। श्रवण कुमार को नीतीश कुमार का सबसे करीबी और भरोसेमंद माना जाता है। उनका राजनीति में लंबा अनुभव रहा है और वे नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से ही आते हैं।

यह भी पढ़ें – शादी का घर, दारोगा दूल्हा की बारात… लेकिन प्रेमी ने फिल्मी अंदाज में की दुल्हन से शादी, कुछ ही घंटों में पलटा रिश्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।