Gajra Bangle Designs: अगर आपको भी बैंग्ल्स पहनने का बहुत शौक है और आप अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए बैंगल्स की तलाश में हैं, तो अब आप कुछ लेटेस्ट और डिजाइनर गजरा स्टाइल बैंगल्स को शामिल कर अपने लुक को पूरा कर सकती हैं।
Gajra Bangle Designs: हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे गजरा स्टाइल बैंगल्स
1. Pearl Gajra Bangle

अगर आप अपने लुक में सॉफ्ट और एलिगेंट टच चाहती हैं, तो फैंसी पर्ल गजरा बैंगल्स एक बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं। इन बैंगल्स में छोटे-छोटे सफेद मोतियों को इस तरह से सजाया जाता है कि वो गजरे की तरह दिखाई देते हैं। पर्ल गजरा बैंगल्स को आप खासतौर पर किसी भी शादी फंक्शन की हल्दी, मेहंदी या डे-फंक्शन में पहन सकती हैं। ये बैंगल्स लाइटवेट होती हैं, इसलिए लंबे समय तक पहनने में भी आरामदायक होती हैं। ये बैंगल्स आपके ट्रेडिशनल लुक को और भी ज्यादा ग्रेसफुल बना सकती हैं।
2. Gold Gajra Bangle

अगर आप अपने लुक में थोड़ा रिच और क्लासी टच देना चाहती हैं, तो गोल्ड गजरा बैंगल्स एक बेहतरीन विकल्प हैं। इन बैंगल्स में गोल्डन फिनिश के साथ गजरे की तरह की डिजाइन होती है, जो हाथों को बेहद खूबसूरत बनाता है। गोल्ड गजरा बैंगल्स खासकर शादी, रिसेप्शन या सगाई जैसे फंक्शन्स में पहनने के लिए परफेक्ट मानी जाती हैं। इन्हें आप गोल्ड ज्वेलरी के साथ आसानी से मैच कर सकती हैं। इस तरह की बैंगल को आप लाल, हरे या मैरून कलर के लहंगे के साथ गोल्ड गजरा बैंगल्स का कॉम्बिनेशन बहुत सुंदर लगता है।
3. Kundan Gajra Bangle

अपने हाथों को आप सॉफ्ट और एलिगेंट टच अगर देना चाहती हैं, तो आप इस तरह के गजरा बैंगल्स डिजाइंस को पहन सकती हैं। छोटे-छोटे सफेद मोतियों से इसको पूरा सजाया हुआ है, जो हाथों में पहनने के बाद खूबसूरती को बढ़ देंगे। सफेद मोतियों से जड़ा ये गजरा बैंगल्स डिजाइंस भी काफी ज्यादा खूबसूरत लग रहा है। अगर आप हैवी साड़ी के साथ कुछ पहनने की सोच रही हैं, तो आपके लिए ये बेस्ट रहेगा।
4. Simple Gajra Bangle

ये वाले गजरा बैंगल्स डिजाइंस देखने में भी कितने ज्यादा खूबसूरत दिख रहे हैं। अपनी सहेली की शादी हो या फिर फैमिली फंक्शन हर किसी में आप इसको पहन सकती हैं। पहनने के बाद हर कोई आपके हाथों को देखता ही रह जाएगा।






















