Gold Stud Earrings Designs: सोने की ज्वेलरी पहनने से महिलाओं की खूबसूरती बढ़ जाती है। आज के समय में गोल्ड की ज्वेलरी बनाना आसान नहीं है। ऐसे में आप 18 कैरेट सोने में स्टड हूप्स इयररिंग्स बनवा सकते हैं। इन दिनों स्टड हूप्स इयररिंग्स काफी ट्रेंड में हैं। आइए देखते हैं बाली जैसे दिखने वाली स्टड हूप्स इयररिंग्स के डिजाइन।
Gold Stud Earrings Designs: 18 कैरेट Gold Stud Earrings के ये डिजाइंस हैं बेस्ट
1. Stone Gold Earrings Tops

आजकल इस तरह के स्टोन जड़े हुए इयररिंग्स काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रहें हैं। गोल्ड के बेस पर इस तरह के स्टोन जड़े हुए गोल्ड के इयररिंग्स आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट हो सकते हैं। इस तरह के इयररिंग्स आप एथनिक वियर के साथ ही वेस्टर्न वियर के साथ भी कैरी कर सकती हैं। बहुत से लोग सिंपल स्टोन की जगह डायमंड भी लगवाना पसंद करते हैं। अगर आपको बजट के अंदर गोल्ड के स्टोन जड़े हुए इयररिंग्स बनवाने हैं तो आप डायमंड की जगह अमेरिकन डायमंड जड़वा सकते हैं।
2. Floral Gold Earrings Tops

इस तरह के फ्लोरल डिजाइंस आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट हो सकते हैं। इस तरह के डिजाइंस आपको बेहद अट्रैक्टिव लुक देंगे। अगर आपको इस तरह के लाइट वेट डिजाइंस पसंद हैं तो आपके लिए ये डिजाइंस बेस्ट होंगे। आजकल इस तरह के फ्लोरल ज्वेलरी का ट्रेंड काफी ज्यादा वायरल चल रहा है।
3. Daily Wear Gold Earrings Tops

इस तरह के गोल्ड के टॉप्स डेली वियर के लिए बिल्कुल परफेक्ट रहते हैं। अगर आपको लाइट वेट के गोल्ड इयररिंग्स की तलाश है तो आपके लिए इस तरह के टॉप्स बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। इस तरह के लाइट वेट टॉप्स शादी-शुदा महिलाओं के साथ ही कॉलेज की लड़कियों पर भी बेहद खूब जचते हैं। बहुत सी महिलाएं सुनार को डिजाइन दें कर गोल्ड के इयररिंग्स बनवाती हैं, तो कई महिलाएं रेडीमेड गोल्ड इयररिंग खरीद कर पहनती हैं। इस तरह के इयररिंग्स आप 1 से 2 ग्राम सोने में आराम से बनवा या खरीद सकती हैं।
4. Heavy Gold Earrings Tops

अगर आपको हैवी डिजाइंस के इयरिंग्स कैरी करना पसंद है तो आपके लिए इस तरह की इयररिंग्स परफेक्ट रहेंगे। कई बार इस तरह के हैवी डिजाइन वाले इयररिंग्स बस दिखाने में हैवी लगते हैं पर यह काफी लाइटवेट होते हैं। आप इस तरह के इयररिंग्स 5 से 6 ग्राम गोल्ड में आराम से बनवा सकती हैं। इस तरह के इयररिंग्स की कारीगरी ऐसी होती है जिससे यह दिखने में हैवी लगे। यह आपको बेहद बोल्ड और क्लासी लुक देगा। इस तरह के इयररिंग्स को आप किसी हैवी एथनिक वियर के साथ पेयर करेंगी तो ये आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगें।
5. Light Weight Gold Earrings Tops

सिंपल डिजाइन में इस तरह के लाइटवेट गोल्ड टॉप्स बेहद ही खूबसूरत लगते हैं। आप इसे डेली वियर के साथ ही किसी स्पेशल फंक्शन पर भी कैरी कर सकती हैं। गोल्ड टॉप्स आपको बेहद एलिगेंट और रॉयल लुक देते हैं। इस तरह की इयररिंग को आप हर तरह के आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं। ये वेस्टर्न आउटफिट के साथ भी बेहद खूब जचते हैं। इस तरह के लाइट वेट टॉप्स आप 4 से 5 ग्राम में आराम से बनवा सकती है।
Also Read: 22Kt Gold Bali Designs: डेली वियर में पहनने के लिए चुनें 22Kt Gold Bali, देखें डिजाइंस























