Ambedkar Jayanti 2026: ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो…’ जय भीम के जयकारों के साथ शेयर करें ये कोट्स, स्टेटस और Wishes

Ambedkar Jayanti 2026 Wishes

Ambedkar Jayanti 2026 Wishes: हर साल का 14 अप्रैल भारत के इतिहास में एक स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाने वाला दिन है। इस दिन को भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की जयंती के रूप में मनाया जाता है। वर्ष 2026 में बाबा साहेब की 135वीं जयंती मनाई जा रही है।

डॉ. अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल, 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। एक दलित परिवार में जन्म लेने के कारण उन्हें बचपन से ही सामाजिक भेदभाव और छुआछूत का सामना करना पड़ा। लेकिन इन कठिनाइयों के बावजूज उन्होनें अपने हौसले को हमेशा मजबूत रखा।

बाबा साहेब का मानना था कि शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो इसे पिएगा वह दहाड़ेगा। उन्होंने कोलंबिया विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं से डॉक्टरेट की उपाधियां प्राप्त की और अपनी विद्वत्ता के दम पर दुनिया भर में लोहा मनवाया। आज अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में अपने परिजनों और मित्रों को ये खास संदेश भेजकर इस दिन को और यादगार बनाएं।

Ambedkar Jayanti 2026 Wishes: बाबा साहेब के अनमोल विचारों वाले संदेश

Ambedkar Jayanti 2026 Wishes
Ambedkar Jayanti 2026 Wishes (Source: Social Media)
  • शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो। बाबा साहेब के इस मंत्र को अपने जीवन में उतारें। अंबेडकर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!
  • ज्ञान ही हर व्यक्ति के जीवन का आधार है। मानवता और समानता के प्रतीक बाबा साहेब को कोटि-कोटि नमन।
  • जिसके मन में मानवता का सम्मान है, वही सच्चा शिक्षित है। जय भीम! अंबेडकर जयंती मंगलमय हो।
  • समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व का मार्ग दिखाने वाले संविधान निर्माता को शत-शत नमन।

सम्मान भरे संदेश

  • संविधान की शक्ति से देश को एक सूत्र में पिरोने वाले महामानव डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती की बधाई।
  • सिर ऊंचा उठाकर जीना सिखाया मेरे भीम ने, जुल्म के खिलाफ लड़ना सिखाया मेरे भीम ने। जय भीम!
  • नीले गगन में जब तक सूरज चांद रहेगा, बाबा साहेब आपका नाम हमेशा अमर रहेगा।
  • शोषितों और वंचितों की आवाज बनने वाले भारत रत्न बाबा साहेब की जयंती की ढेरों शुभकामनाएं।

Ambedkar Jayanti 2026 Short Wishes: स्टेटस के लिए छोटे संदेश

Ambedkar Jayanti 2026 Short Wishes
Ambedkar Jayanti 2026 Short Wishes (Source: Social Media)
  • जय भीम! अंबेडकर जयंती की सभी को हार्दिक बधाई।
  • आज का दिन समानता के संकल्प का दिन है। जय भीम, जय भारत!
  • ज्ञान के प्रतीक और आधुनिक भारत के शिल्पकार को विनम्र श्रद्धांजलि।
  • लोकतंत्र के रक्षक और न्याय के पुरोधा बाबा साहेब को याद करने का दिन।
  • संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती पर सादर नमन।

प्रेरणादायक पंक्तियां

  • नींद अपनी खोकर जगाया हमें, आंसू अपने गिराकर हंसाया हमें, कभी भूलना मत उस महामानव को, जिसने गुलामी की जंजीरों से छुड़ाया हमें।
  • छुआछूत की बेड़ियों को जिसने तोड़ गिराया, भारत के हर नागरिक को जिसने अपना हक दिलाया।
  • कलम की ताकत से इतिहास बदल दिया, बाबा साहेब ने हर भारतीय का जीवन संवार दिया।
  • न किसी से डरना, न किसी को डराना, बाबा साहेब के विचारों पर है अब देश को चलाना।

Ambedkar Jayanti 2026 Wishes: समाज और एकता के लिए संदेश

 

  • आइए अंबेडकर जयंती पर जातिवाद को मिटाकर एक सशक्त और समान भारत बनाने का संकल्प लें।
  • बाबा साहेब केवल एक नेता नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं। इस विचारधारा को जीवित रखें।
  • महिलाओं और पिछड़ों के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले महापुरुष को कोटि-कोटि प्रणाम।
  • संविधान हमें जोड़ता है, बाबा साहेब का ज्ञान हमें रास्ता दिखाता है। अंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं!

यह भी पढ़ें-Chanakya Niti: जीवन बदलने वाली चाणक्य नीति की 5 आदतें, जो आपको बनाएंगी Successful और Powerful

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।