Jhanjhar Payal Design for Daily Wear: शादियों का सीजन आते ही होने वाली दुल्हने तरह-तरह के हैवी पायल के डिजाइंस की तलाश में जुट जाती हैं। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं दुल्हन पायल के खूबसूरत डिजाइंस जिनमें कुंदन जड़े हुए हैं। ये पायल आपके लुक में रॉयल टच ऐड करने का काम करेंगे।
Jhanjhar Payal Design for Daily Wear: पायल के ये बेहतरीन डिजाइन आपके पैरों को देंगे बेस्ट लुक
1. Double Layer Payal

डबल लेयर पायल डिजाइन आजकल न्यूली मैरिड वुमन के बीच काफी ट्रेंड में हैं। दो परतों में बनी ये पायल न सिर्फ दिखने में खूबसूरत लगती है बल्कि आपके पैर को रॉयल टच देती है। इसमें एक लेयर में बारीक चेन होती है और दूसरी में छोटे-छोटे मोती या झुनझुने जुड़े होते हैं। इसे आप ट्रेडिशनल या फेस्टिव आउटफिट्स के साथ पहन सकती हैं।
2. Heavy Payal

हैवी घुंघरू वाली पायलें उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प हैं, जो अपने लुक में कुछ खास और लग्जीरियस जोड़ना चाहती हैं। वैसे तो घुंघरू वाली पायल बहुत ही पुराना ट्रेंड है, मगर इसमें आपको बहुत अच्छी वेराइटी मार्केट में मिल जाएंगी। इतना ही नहीं, आप इन पायलों को जब भी पहनेंगी तो इनकी छम-छम से सभी का ध्यान आपकी ओर आकर्षित होगा। ये पायलें नृत्य और संगीत के कार्यक्रम के लिए आदर्श होती हैं और विशेषकर त्योहारों और शादी की रस्मों में आप इसे पहनती हैं, तो हर कोई आपकी तारीफ करता है।
3. Stone Payal

इस तरह के स्टोन के साथ पर्ल जड़े हुए डिजाइंस आप शादी के दिन कैरी कर सकती हैं। इस तरह के डिजाइंस लाइट वेट होते हैं। अगर आपको सिंपल रहना पसंद है तो आपके लिए इस तरह के डिजाइंस परफेक्ट रहेंगे।
4. Single Layer Payal

अगर आप रोज़ाना पहनने के लिए हल्का और सिंपल डिजाइन ढूंढ रही हैं, तो मिनिमल चेन पायल बेस्ट ऑप्शन है। पतली-सी सिल्वर चेन वाली ये पायल ऑफिस और कॉलेज दोनों जगह कैरी की जा सकती है। इसका डिजाइन इतना हल्का होता है कि आपको पहनने में कोई दिक्कत नहीं होगी और पूरे दिन आरामदायक महसूस होगा।

















