Kundan Choker Designs: कुंदन ज्वेलरी का अपना एक अलग ही जलवा होता है, खासकर जब बात कुंदन चोकर की हो। यह न सिर्फ आपके गले की खूबसूरती बढ़ाते हैं, बल्कि पूरे लुक में एक महारानी वाला ग्रेस भी लाते हैं। आजकल शादियों के सीजन में चोकर सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं। यहां पर 5 खूबसूरत कुंदन चोकर डिजाइन्स दिए गए हैं जिन्हें आप स्टाइल कर अपने ट्रेडिशनल लुक में चार चांद लगा सकती हैं।
Kundan Choker Designs: लेटेस्ट कुंदन चोकर डिजाइंस
1. मिनिमल कुंदन चोकर डिजाइन

अगर आपको बहुत भारी ज्वेलरी पसंद नहीं हैं, तो ये वाला डिजाइन आपके लिए परफेक्ट है। इसमें पत्ती के पैटर्न के कुंदन पत्थरों का इस्तेमाल किया गया है। बीच में छोटा सा रूबी इसे एक पॉप कलर दे रहा है। इसे आप किसी लाइट वेट शिफॉन साड़ी या फिर डीप नेक ब्लाउज के साथ वियर कर सकती हैं।
2. पेस्टल बीड्स और पर्ल चोकर

आजकल पेस्टल कलर्स बहुत ट्रेंड में हैं। इसमें कुंदन के साथ मिंट ग्रीन और पिंक कलर के स्टोन्स का इस्तेमाल किया गया। यह चोकर गले से थोड़ा चौड़ा होता है और नीचे लटकती बारीक मोतियां इसका शोभा बढ़ा रही हैं। डे-टाइम वेडिंग या हल्दी-मेहंदी जैसे फंक्शन में पेस्टल लहंगे के साथ इसे पेयर कर सकती हैं।
3. हैवी ब्राइडल कुंदन V शेप चोकर

अगर आप पूरी पार्टी में सबसे अलग दिखना चाहती हैं, तो यह हैवी चोकर डिजाइन देखें। इसमें बड़े कुंदन पत्थर हैं जो बीच में V शेप बना रहे हैं। इसके नीचे व्हाइट पर्ल्स लटक रहे हैं, जो इसे बहुत रॉयल लुक दे रहे। भारी बनारसी साड़ी के साथ ये वाला चोकर आको महारानी वाइब देगा।
4. एमरल्ड और लॉन्ग ड्रॉप चोकर

हरे पन्ने और कुंदन का कॉम्बिनेशन हमेशा से ही लक्जरी लुक देता है। इसमें चोकर के नीचे लंबी कड़ियां दी गई हैं, जिससे यह नेकलेस और चोकर दोनों का काम करता है। ब्लैक, व्हाइट या डार्क ग्रीन कलर के आउटफिट के साथ यह कंट्रास्ट में बहुत ही खिलता है।
5. राउंड फ्लावर मोटिफ चोकर

यह चोकर डिजाइन बहुत ही ट्रेडिशनल और एवरग्रीन है। इसमें कुंदन को फ्लोरल पैटर्न में सेट किया गया है। पूजा-पाठ, त्योहारों या किसी भी पारंपरिक फंक्शन में सिल्क साड़ी या अनारकली सूट के साथ इसे वियर करें।





















