Latest Oxidized Silver Jhumkas: आजकल महिलाओं में सिल्वर ऑक्सीडाइज्ड झुमकों का काफी चलन हैं। यह एथनिक से लेकर इंडो-वेस्टर्न आउटफिट तक, हर लुक के साथ परफेक्ट दिखते हैं। साथ ही में अभी शादियों का सीजन है, ऐसे में अगर आपके घर भी शादी है तो आप भी सिल्वर ऑक्सीडाइज्ड झुमकों को स्टाइल कर अपने ओवरऑल लुक को अपग्रेड कर सकते हैं। यहां पर एक से बढ़कर एक डिजाइन्स मौजूद हैं, जिनसे आप आइडिया ले सकते हैं।
Latest Oxidized Silver Jhumkas: 5 ट्रेंडी झुमके जो आपके लुक को बनाएंगे परफेक्ट
1. Temple Design Jhumkas

टेम्पल जूलरी तो साउथ इंडिया में काफी ज्यादा मशहूर है। इन जूलरी में भगवान की फोटो होती है और खासतौर से महिलाओं की पहली पसंद बन रहा है। अगर आप भी टेम्पल जूलरी लेने की सोच रहे हैं तो ये डिजाइन्स देखें।
2. Floral Silver Jhumka Design

फ्लोरल डिजाइन वाला ये सिल्वर झुमका भी बेहद खूबसूरत है। ये ज़्यादा बड़ा नहीं है ऐसे में इसे डेली वियर के हिसाब से भी पहना जा सकता है। एथनिक के साथ एस्थेटिक लुक क्रिएट करना है तो उसके लिए ये वाले सिल्वर ऑक्सीजाइज्ड झुमके परफेक्ट हैं।
3. Kashmiri Jhumkas

ये ट्रेडिशनल कश्मीरी झुमका आपके एथनिक लुक के लिए सबसे बेस्ट चॉइस होगी। इन दिनों तो कश्मीरी जूलरी काफी चलन में भी है। किसी पार्टी या फंक्शन के दौरान ये जूलरी पहनी जा सकती है।
4. Hoop Jhumkas

हूप डिज़ाइन वाले इन झुमकों में आपको एक अलग और प्यारा सा लुक मिलेगा। आमतौर पर इन झुमकों में एक सर्कल होता है जिसके बाहर खूबसूरत डिजाइन दी गई होती है। ये डिज़ाइन बेहद यूनिक और ट्रेंडी लुक देती है।
5. Silver Chandbali Jhumka

आजकल चांदबली झुमके भी बहुत ट्रेंड में हैं। चांद के आकार वाले ये झुमके पार्टी, शादी या फेस्टिवल हर मौके पर सूट करते हैं। कुछ अलग और हटकर ट्राई करना है तो यह झुमके स्टाइल कर सकते हैं।























