Multicolor Bead Payal Designs: पैरों की बढ़ जाएगी सुंदरता, डेली वियर में पहनें ऐसी Multicolor Bead Payal, देखें लेटेस्ट डिज़ाइन

Summary :

Multicolor Bead Payal Designs: यदि आपको भी पैरों में सुंदर-सुंदर पायल पहनना पसंद है, तो आज हम आपको मल्टीकलर बीड्स वाली पायल के डिजाइंस दिखाने जा रहे हैं। जिनको आप कैरी करके अपने पैरों की सुंदरता बढ़ा सकती हैं। Multicolor Bead Payal Designs: डेली वियर में पहनें ऐसी Multicolor Bead Payal 1. Gemstone Payal अगर आप चाहती हैं, कि आपके पैरों की खूबसूरती दोगुनी हो और आप अपने लुक को स्टाइलिश बना सके, तो एक जैसी एसेसरीज शामिल करने के बजाय आप इस तरह के मल्टीकलर नवरत्न जेमस्टोन पायल डिजाइंस को शामिल कर सकती हैं। इस तरह के पायल डिजाइंस…

Multicolor Bead Payal Designs: यदि आपको भी पैरों में सुंदर-सुंदर पायल पहनना पसंद है, तो आज हम आपको मल्टीकलर बीड्स वाली पायल के डिजाइंस दिखाने जा रहे हैं। जिनको आप कैरी करके अपने पैरों की सुंदरता बढ़ा सकती हैं।

Multicolor Bead Payal Designs: डेली वियर में पहनें ऐसी Multicolor Bead Payal

1. Gemstone Payal

Multicolor Bead Payal Designs
Multicolor Bead Payal Designs( Source: Social Media)

अगर आप चाहती हैं, कि आपके पैरों की खूबसूरती दोगुनी हो और आप अपने लुक को स्टाइलिश बना सके, तो एक जैसी एसेसरीज शामिल करने के बजाय आप इस तरह के मल्टीकलर नवरत्न जेमस्टोन पायल डिजाइंस को शामिल कर सकती हैं। इस तरह के पायल डिजाइंस इन दिनों अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं, जो आपके लिए भी बेस्ट रहेंगे।

2. Multicolor Stone Payal

Multicolor Bead Payal Designs( Source: Social Media)
Multicolor Bead Payal Designs( Source: Social Media)

डेली वियर में कैरी करने के लिए यह मल्टीकलर स्टोन पायल का डिजाइन भी बेस्ट है। इस पायल में हर रंग के स्टोन लगे हुए हैं। साथ में सिल्वर घुंघरू भी नजर आ रहे हैं। इस तरह की पायल कैजुअल लुक देती हैं। इनको आप साड़ी और सूट हर ऑउटफिट के संग पेयर कर सकती हैं। यह आपको आसानी से मिल जाएंगी। इनको आप ऑनलाइन 250 से लेकर 400 रुपये तक की कीमत में ले सकती हैं। यह पायल काफी कम्फर्टेबल भी रहती हैं।

3. Silver Multicolor Payal

Multicolor Bead Payal Designs( Source: Social Media)
Multicolor Bead Payal Designs( Source: Social Media)

अगर आपको पतली पायल पहनना पसंद है तो आप इस तरह की स्लीक सी सिल्वर पायल खरीद सकती हैं। इसपर थोड़ी-थोड़ी दूर पर मल्टीकलर स्टोन बीड्स लगे हुए हैं। ऐसे में यह पायल देखने में भी काफी सुंदर लग रही हैं। यह पायल काफी लाइटवेट होती हैं। ऐसे में आप इनको काफी देर तक पहने रह सकती हैं। यंग गर्ल्स इस तरह की पायल को ज्यादा पसंद करती हैं। इस तरह की पायल आप ऑनलाइन और ऑफलाइन ज्वेलर के पास जाकर भी खरीद सकती हैं।

4. Gold Multicolor Payal

Multicolor Bead Payal Designs( Source: Social Media)
Multicolor Bead Payal Designs( Source: Social Media)

इस तरह की मल्टीकलर घुंघरू वाली गोल्डन पायल पैरों में कैरी करने के बाद बेहद खूबसूरत लुक देती है। इस तरह की पायल साड़ी के संग परफेक्ट लुक देती हैं। इस पायल में गोल्डन चेन है जिसपर ग्रीन रेड बीड्स लगे हुए हैं। जबकि गोल्डन सर्कल के बीच में भी कलरफुल बीड्स नजर आ रहे हैं। यह पायल आपको ऑनलाइन आसानी से 300 से लेकर 500 रुपये की कीमत में मिल जाएगी। इस पायल को आप डेली वियर में आसानी से पहनकर रह सकती हैं।

Also Read: 925 Silver Payal Designs: आजकल खूब ट्रेंड पर है ये 5 फैंसी सिल्वर पायल के डिजाइन, ब्राइडल लुक को मिलेगा नया अंदाज़

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।