Oxidised Choker Designs: एथनिक लुक में चार चाँद लगा देंगे ये ‘Oxidised Choker’, लेटेस्ट डिज़ाइन्स देख कर हो जाएँगे हैरान

Summary :

Oxidised Choker Designs: अगर आप अपने सादे से कुर्ते या साड़ी को एक झटके में ‘स्टाइलिश’ बनाना चाहती हैं, तो ऑक्सीडाइज्ड चोकर से बेहतर कुछ नहीं। साल 2026 में ज्वैलरी का यह ट्रेंड न केवल शादियों में, बल्कि ऑफिस और कॉलेज जाने वाली लड़कियों के बीच भी काफी पॉपुलर हो रहा है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह जेब पर भारी नहीं पड़ता और दिखने में बेहद रॉयल और विंटेज लुक देता है। Oxidised Choker Designs: एथनिक लुक में चार चाँद लगा देंगे ये ‘Oxidised Choker’ 1. Mirror Work Choker यह डिज़ाइन आजकल सबसे ज्यादा पसंद किया जा…

Oxidised Choker Designs: अगर आप अपने सादे से कुर्ते या साड़ी को एक झटके में ‘स्टाइलिश’ बनाना चाहती हैं, तो ऑक्सीडाइज्ड चोकर से बेहतर कुछ नहीं। साल 2026 में ज्वैलरी का यह ट्रेंड न केवल शादियों में, बल्कि ऑफिस और कॉलेज जाने वाली लड़कियों के बीच भी काफी पॉपुलर हो रहा है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह जेब पर भारी नहीं पड़ता और दिखने में बेहद रॉयल और विंटेज लुक देता है।

Oxidised Choker Designs: एथनिक लुक में चार चाँद लगा देंगे ये ‘Oxidised Choker’

1. Mirror Work Choker

Oxidised Choker Designs
Oxidised Choker Designs( Source: Social Media)

यह डिज़ाइन आजकल सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इसमें छोटे-छोटे शीशों का इस्तेमाल किया जाता है जो रोशनी में चमकते हैं।
किसके साथ पहनें: यह नवरात्रि, गरबा या किसी भी मल्टी-कलर आउटफिट के साथ बहुत खूबसूरत लगता है

2. Temple Choker

Oxidised Choker Designs( Source: Social Media)
Oxidised Choker Designs( Source: Social Media)

अगर आप अपनी साड़ी के साथ कुछ पारंपरिक पहनना चाहती हैं, तो टेंपल डिज़ाइन चोकर चुनें। इसमें देवी-देवताओं या हाथियों की बारीक नक्काशी होती है।

किसके साथ पहनें: इसे सिल्क साड़ी के साथ पहनें, यह आपको एक क्लासिक भारतीय लुक देगा

3. Mutli- Colour Choker

Oxidised Choker Designs( Source: Social Media)
Oxidised Choker Designs( Source: Social Media)

इसमें ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर के साथ रंगीन मोतियों (Beads) का इस्तेमाल किया जाता है। अक्सर इसमें घुंघरू भी लगे होते हैं जो एक मधुर आवाज देते हैं।

खासियत: यह बोहो (Boho) लुक के लिए बेस्ट है और इसे आप व्हाइट शर्ट या इंडो-वेस्टर्न ड्रेस के साथ भी ट्राई कर सकती हैं.

ऑक्सीडाइज्ड ज्वैलरी को कैसे रखें सुरक्षित?

आपको बता दें कि यह ज्वैलरी हवा के संपर्क में आने से काली पड़ सकती है, इसलिए इसे लंबे समय तक नया रखने के लिए इन बातों का पालन करें:

नमी से दूर रखें: इसे पहनकर परफ्यूम न लगाएं और पानी से दूर रखें।

सही स्टोरेज: इसे प्लास्टिक के जिप-लॉक बैग या मखमल के डिब्बे में रखें।

सफाई: अगर यह ज्यादा काली पड़ जाए, तो इसे सूखे कपड़े या टूथपेस्ट की मदद से हल्के हाथों से साफ किया जा सकता है।

Also Read: आजकल खूब ट्रेंड पर है ये 5 फैंसी सिल्वर कश्मीरी पायल के डिजाइन, मिलेगा क्लासी लुक

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।