Silver Anklets For Women: पैरों में पायल पहनना लड़कियों को खूब पसंद होता है। बाजारों में भी कई तरह-तरह की सिल्वर पायल के डिजाइन देखने को मिल जाते हैं, जो आपके पैरों को गजब का एलिगेट लुक भी देता है। अगर आप भी अपने पैरों को एक मॉर्डन और स्टाइलिश टच देना चाहते हैं, तो आइए आपको बताते हैं। पैरों की खूबसूरती में चार-चांद लगाने के लिए फैंसी सिल्वर पायल के डिजाइन जो आपके पैरों को एक यूनिक टच देने में मददगार होता है, देखिए डिजाइन।
Silver Anklets For Women: आजकल खूब ट्रेंड पर है ये 5 सिल्वर पायल के डिजाइन
1. Kundan Silver Anklets

अगर आप एक नई-नवेली दुल्हन हैं और आप पैरों में पहनने के लिए कुछ खोज रही हैं, तो आपके लिए इस तरह की हैवी सिल्वर कुंदन पायल के डिजाइन आपके लिए एकदम बेस्ट रहेंगे, आपको पहनकर देखना चाहिए।
2. Floral Silver Anklets

हल्की और पतली चांदी की पायल डिजाइन खोज रही हैं, तो यह आपके लिए सबसे बेस्ट है। महिलाएं, जो डेली यूज या ऑफिस में पहनकर जाने के लिए पायल खोज रही हैं, वह इस तरह की फ्लोरल चांदी की पायल खरीद सकती हैं। इस तरह पायल दिखने में सिंपल और एलिगेंट लगती है।
3. Stone Silver Anklets

इस तरह की स्टोन पायल लाइट वेट और सिंपल हो होती है जो डेली वियर के लिए एक दम परफेक्ट होती है। अगर आपको सिंपल रहना पसंद है तो आपके लिए इस तरह के डिजाइंस परफेक्ट रहेंगे।
4. Multicolor Silver Anklets

मल्टीकलर पायल आजकल खूब ट्रेंड में है। आप अपने पैरों को एक सिंपल टच देने के लिए भी इस तरह की मल्टीकलर सिल्वर पायल को पहन सकती हैं। इस तरह के डिजाइन लड़कियों को खूब पसंद होते हैं।
5. Chain Silver Anklets

जिन महिलाओ को सिंपल चैन पायल पसंद है उनके लिए ये एकदम परफेक्ट है। आप इस तरह की पायल डेली यूज़ में पहन सकती है।
Also Read: अक्षय तृतीया पर 10 ग्राम चांदी में बनवाएं पायल के ये डिजाइन, डेली यूज के लिए है परफेक्ट


Download Android App
Download iOS App




