Kanjeevaram Saree Designs: कांजीवरम साड़ी के ये खूबसूरत डिजाइन्स बनाएंगे आपको हर फंक्शन की शान!

Summary :

अगर आप भी अपने किसी खास मौके पर एक स्टनिंग और ग्रेसफुल लुक पाना चाहती हैं, तो आइए नज़र डालते हैं कांजीवरम साड़ियों के कुछ बेहद खूबसूरत डिजाइंस पर, जो आपके स्टाइल में चार चांद लगा देंगे।

फैशन की बदलती दुनिया में ट्रेंड्स भले ही आते-जाते रहें, लेकिन क्लासिक स्टाइल का जादू हमेशा बरकरार रहता है। इन दिनों पुराने दौर के रॉयल फैब्रिक्स एक बार फिर से जबरदस्त वापसी कर रहे हैं और इनमें सबसे आगे है कांजीवरम साड़ी।

ट्रेडिशनल वेडिंग फंक्शन्स से लेकर कॉलेज फेयरवेल तक, हर जगह लड़कियां अपने एलिगेंट और रॉयल लुक के लिए कांजीवरम साड़ियों को पहली पसंद बना रही हैं। अगर आप भी अपने किसी खास मौके पर एक स्टनिंग और ग्रेसफुल लुक पाना चाहती हैं, तो आइए नज़र डालते हैं कांजीवरम साड़ियों के कुछ बेहद खूबसूरत डिजाइंस पर, जो आपके स्टाइल में चार चांद लगा देंगे।

Yellow Kanjivaram Saree

 kanjeevaram silk sarees
kanjeevaram silk sarees( Source: Social Media)

त्योहारों और पारिवारिक समारोहों के लिए इस तरह की साड़ियां एक बेहतरीन विकल्प हैं। इन्हें आप अपनी पसंद की किसी भी ज्वेलरी के साथ स्टाइल कर सकती हैं, जो आपके लुक में ग्रेस जोड़ने के साथ-साथ एक परफेक्ट पारंपरिक टच भी देती हैं।

Dark Pink Kanjivaram Saree

kanjeevaram bridal sarees
kanjeevaram bridal sarees( Source: Social Media)

डार्क पिंक रंग और उस पर सुनहरे धागों से उकेरी गई बारीक कारीगरी वाली यह कांजीवरम साड़ी आपके रूप-रंग में चार चांद लगा सकती है। जब आप इसके साथ सोने के गहने मैच करेंगी, तो आपका लुक बेहद रॉयल और आकर्षक नज़र आएगा।

Pastel Pink Kanjivaram Saree

kanjeevaram bridal sarees( Source: Social Media)
kanjeevaram bridal sarees( Source: Social Media)

आजकल पेस्टल शेड्स की साड़ियां काफी ट्रेंड में हैं। अगर आप अपने लुक में एक सॉफ्ट और मॉडर्न टच जोड़ना चाहती हैं, तो पेस्टल पिंक कांजीवरम साड़ी बेहतरीन चुनाव है। इसे सिल्वर-टोंड या पर्ल ज्वेलरी के साथ स्टाइल करके आप अपने लुक को और भी आकर्षक बना सकती हैं।

Black Kanjivaram Saree

kanjeevaram bridal sarees( Source: Social Media)
kanjeevaram bridal sarees( Source: Social Media)

आजकल की युवा महिलाओं में ब्लैक साड़ी पहनने का खास क्रेज़ देखा जा रहा है। अगर आप भी अपने लुक से हर किसी को प्रभावित करना चाहती हैं, तो इस तरह की ब्लैक कांजीवरम साड़ी एक बेहतरीन विकल्प है। इसके साथ गोल्ड-टोंड ज्वेलरी पेयर करके आप एक क्लासी और आकर्षक लुक पा सकती हैं।

Also Read: Rashmika Mandanna Green Saree Looks: Rashmika Mandanna के 4 खूबसूरत ग्रीन साड़ी लुक्स, इस तीज जरूर करें ट्राई

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।