किसी भी साड़ी या लहंगे का असली ग्रेस और ग्लैमर उसके ब्लाउज डिज़ाइन से तय होता है। एक सिंपल सी साड़ी भी अगर सही और ट्रेंडी ब्लाउज के साथ टीम-अप की जाए, तो आपका पूरा लुक एकदम स्टनिंग और रॉयल लग सकता है। अगर आप आने वाले वेडिंग सीजन या फेस्टिवल के लिए अपना लुक प्लान कर रही हैं, तो ये लेटेस्ट ब्लाउज डिज़ाइन आपके वार्डरोब का स्टार बन सकते हैं!
Plunging Neckline

ग्लैमरस और बोल्ड लुक के लिए Deep V-Neck या Plunging Neckline इस वक्त ट्रेंड चार्ट में सबसे ऊपर हैं। गर आपकी साड़ी या लहंगा थोड़ा सिंपल है, तो सीक्वेंस (Sequin) या मिरर वर्क वाले प्लंजिंग ब्लाउज के साथ इसे पेयर करें। यह आपके लुक को तुरंत हाइ-फैशन टच देगा।
Corset Blouse Design

इंडो-वेस्टर्न और मॉडर्न लुक के शौकीनों के लिए कोर्सेट ब्लाउज पहली पसंद बने हुए हैं। यह ब्लाउज आपकी बॉडी को एक परफेक्ट शेप देता है। इसे बिना दुपट्टे के लहंगे के साथ या फिर नेट साड़ी के साथ पहनें हर नज़र आप पर ही टिक जाएगी!
Bralette & Sweetheart Neckline

अगर आप यंग, वाइब्रेंट और रीफ्रेशिंग लुक चाहती हैं, तो ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज बेस्ट ऑप्शन है। पतले स्ट्रैप्स (Straps) या स्वीटहार्ट कट वाले ब्रालेट ब्लाउज ऑर्गेंज़ा साड़ी (Organza Saree) और लाइटवेट लहंगों के साथ बहुत हॉट लगते हैं।
Cape Style Blouse

अगर आप दुपट्टा संभालने के झंझट से बचना चाहती हैं और रॉयल लुक भी चाहती हैं, तो केप स्टाइल ब्लाउज ट्राई करें। ब्लाउज के साथ अटैच्ड ट्रांसपेरेंट या एम्ब्रॉयडर्ड केप (Cape) आपको एक मॉडर्न प्रिंसेस वाला फील देता है।


Download Android App
Download iOS App




