Kanjivaram Saree For Mother’s Day: फैशन की दुनिया में हर दिन कुछ नया ट्रेंड कर रहा होता है। आजकल पुराने जमाने के मशहूर फैब्रिक्स एक बार फिर से काफी पॉपुलर हो रहे हैं। इनमें से ही एक है कांजीवरम फैब्रिक की साड़ी। जी हां आजकल एक बार फिर से ये साड़ी खूब पसंद की जा रही है। अगर आप भी अपनी माँ को कुछ खास गिफ्ट देने की सोच रहे है तो ये आर्टिकल आपके लिए खास है, आज हम आपको कांजीवरम साड़ी के कुछ लेटेस्ट डिज़ाइन दिखने वाले जो आपकी माँ के लिए परफेक्ट है।
Kanjivaram Saree For Mother’s Day: कांजीवरम साड़ी के इन खूबसूरत डिजाइंस से पाएं स्टाइलिश लुक
1. Dark Pink Kanjivaram Saree

डार्क पिंक पर गोल्ड कलर के धागों से की गई खूबसूरत कारीगरी वाली इस तरह की कांजीवरम साड़ी आपके लुक की खूबसूरती बढ़ा सकती है। इनसे साथ आप गोल्ड की ज्वेलरी कैरी करेंगी तो आपके लुक को रॉयल टच मिल सकेगा। इस तरह की साड़ी आप घर की पूजा या फंक्शन में पहन सकती है।
2. Heavy Kanjivaram Saree

किसी फेस्टिवल या घर के किसी फंक्शन के लिए इस तरह की साड़ियां बिल्कुल परफेक्ट हो सकती हैं। ऐसी साड़ियों के साथ आप हर डिजाइन की ज्वेलरी कैरी कर के अपने लुक को ग्रेसफुल बना सकती हैं। इस तरह की साड़ी के साथ मिनिमल मेकअप कर सकती है।
3. Pastel Kanjivaram Saree

पेस्टल कलर की साड़ियां आजकल खूब पसंद की जा रही हैं। ऐसे में आप पेस्टल पिंक कांजीवरम साड़ी पहन कर अपने लुक में सॉफ्ट टच ऐड कर सकती हैं। इसके साथ आप सिल्वर टोन या पर्ल वाली ज्वेलरी कैरी कर के अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं। इस तरह की साड़ी के साथ न्यूड मेकअप एकदम परफेक्ट लगेगा।
4. Blue Kanjivaram Saree

आजकल ब्लू कलर ट्रेंड में है। ऐसे में आप इस तरह की कांजीवरम साड़ी पहन कर अपने लुक से सबकों इंप्रेस कर सकती हैं। इसके साथ आप गोल्ड टोन की ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं।























