Karwa Chauth 2026: करवा चौथ का त्योहार महिलाओं के लिए बेहद खास होता है, और इसकी तैयारियां काफी समय पहले से ही शुरू हो जाती हैं। अगर आप इस मौके पर सबसे खूबसूरत और रॉयल दिखना चाहती हैं, तो टीवी की लोकप्रिय ‘पार्वती’ यानी सोनारिका भदौरिया के इन पारंपरिक लुक्स से प्रेरणा ले सकती हैं।
1. Royal Red Anarkali Suit

अगर आप करवा चौथ पर साड़ी नहीं पहनना चाहतीं या दिन की पूजा के लिए कम्फर्टेबल और हैवी लुक चाहती हैं, तो रेड अनारकली सूट बेहतरीन विकल्प है। लाल रंग का हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला अनारकली सूट, जिसके दुपट्टे पर बारीक जरी का काम हो। जड़ाऊ हैवी नेकलेस और मैचिंग झुमकों के साथ इसे रॉयल टच दें।
2. Red Pre-Draped Saree

जिन महिलाओं का पहला करवा चौथ है, वे सोनारिका के इस गॉर्जियस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। रेड कलर की प्री-ड्रेप्ड लहंगा स्टाइल साड़ी, जिसके बॉटम में हैवी जरी वर्क और पल्लू के बॉर्डर पर खूबसूरत डिटेलिंग हो।डबल लेयर नेकलेस, मांग टीका, माथे पर बिंदी, चूड़ियाँ, ग्लोइंग मेकअप और बालों में गजरा लगाकर अपने लुक को परफेक्ट बनाएं।
3. Royal Handloom Silk Saree

पारंपरिक और एलीगेंट लुक के लिए सिल्क साड़ी हमेशा से पहली पसंद रही है। लाल रंग की हैंडलूम वर्क वाली सिल्क साड़ी, जिसे लेफ्ट शोल्डर पर प्लीटेड पल्लू के साथ ड्रेप करें। इसके साथ गोल्डन कमरबंद, शाही डिज़ाइन वाला नेकपीस और सिर पर दुपट्टा ड्रेप कर एक परफेक्ट ब्राइडल फील पाएं।
4. Yellow Banarasi Saree

अगर आप लाल रंग से हटकर कुछ अलग ट्राय करना चाहती हैं, तो पीला रंग फेस्टिव मौकों के लिए बेहद शुभ माना जाता है। पूरी साड़ी पर बूटियों के डिज़ाइन और बारीक जरी बॉर्डर वाली यलो बनारसी साड़ी। मैचिंग ब्लाउज़ और एलीगेंट एक्सेसरीज के साथ लुक पूरा करें।
5. Red Floral Banarasi Suit

करवा चौथ के दौरान दिन में पहनने के लिए यह लाइटवेट और एलिगेंट लुक एकदम सही है। फुल-स्लीव्स वाला रेड फ्लोरल प्रिंटेड फ्रॉक सूट, जिसके साथ वन-शोल्डर पर ड्रेप किया गया बनारसी दुपट्टा लुक को रिच बनाता है। मिनिमल एक्सेसरीज और ग्लोइंग मेकअप के साथ इस सोबर-रिच लुक को कैरी करें।


Download Android App
Download iOS App




