Karwa Chauth Mangalsutra Design: करवा चौथ के लिए 5 ट्रेंडी मंगलसूत्र डिजाइन, लुक पर लगाएंगे चार-चांद

Summary :

Karwa Chauth Mangalsutra Design: सनातन धर्म में प्रत्येक तिथि और व्रत का विशेष महत्व होता है। इन्हीं में से एक है करवा चौथ का व्रत, इसे विवाहित महिलाओं का खास त्योहार माना जाता है। इस दिन महिलाएं सूरज उगने से पहले व्रत शुरू करती हैं और चंद्रमा के दर्शन के बाद ही अपना व्रत खोलती हैं। इस व्रत के दौरान सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और सफल वैवाहिक जीवन की प्रार्थना करती हैं। ऐसे में इस बार करवा चौथ पर अगर आप भी मंगलसूत्र लेने की सोच रही हैं तो यहां पर कुछ यूनिक डिजाइन बताए गए हैं,…

Karwa Chauth Mangalsutra Design: सनातन धर्म में प्रत्येक तिथि और व्रत का विशेष महत्व होता है। इन्हीं में से एक है करवा चौथ का व्रत, इसे विवाहित महिलाओं का खास त्योहार माना जाता है। इस दिन महिलाएं सूरज उगने से पहले व्रत शुरू करती हैं और चंद्रमा के दर्शन के बाद ही अपना व्रत खोलती हैं। इस व्रत के दौरान सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और सफल वैवाहिक जीवन की प्रार्थना करती हैं।
ऐसे में इस बार करवा चौथ पर अगर आप भी मंगलसूत्र लेने की सोच रही हैं तो यहां पर कुछ यूनिक डिजाइन बताए गए हैं, जो आप ट्राई कर सकती हैं। Karwa Chauth 2025 पर पति भी अपनी पत्नी को एक खूबसूरत मंगलसूत्र गिफ्ट कर सकते हैं।

Karwa Chauth Mangalsutra Design: करवा चौथ के लिए स्टाइलिश मंगलसूत्र डिजाइन

1. ट्रेडिशनल चेन डिज़ाइन मंगलसूत्र

Karwa Chauth Mangalsutra Design
Karwa Chauth Mangalsutra Design

लंबी चेन डिज़ाइन वाला यह मंगलसूत्र उन महिलाओं के लिए एकदम सही है जो ट्रेडिशनल लुक पसंद करती हैं। यह मंगलसूत्र आप करवा चौथ के लिए वियर कर सकती हैं। इसके अलावा शादियों या त्योहारों के लिए भी यह मंगलसूत्र बेस्ट रहेगा।

2. लटकन डिज़ाइन वाला मंगलसूत्र

Karwa Chauth Mangalsutra Design
Karwa Chauth Mangalsutra Design

इस मॉडर्न पैटर्न और लटकन डिज़ाइन वाले मंगलसूत्र के साथ आप अपने करवा चौथ को और भी खास बना सकती हैं। ग्लैमर और ट्रेडिशनल कॉम्बिनेशन के साथ, यह मंगलसूत्र आपको काफी स्टाइलिश लुक देगा। इसका डिज़ाइन ऐसा है कि यह वेस्टर्न और ट्रेडिशनल दोनों तरह के आउटफिट्स के साथ आसानी से मैच करेगा।

3. मिनिमलिस्ट गोल्डन बैगेट मंगलसूत्र

Karwa Chauth Mangalsutra Design
Karwa Chauth Mangalsutra Design

इस करवा चौथ यह मिनिमलिस्ट गोल्डन बैगेट मंगलसूत्र नेकलेस सेट आपको एक क्लासिक लुक देगा। डुअल गोल्ड, ब्लैक बीड्स की माला और गोल्डन बैगेट क्रिस्टल पेंडेंट के साथ, यह नेकलेस आपके ओवरऑल आउटफिट को ट्रेडिशनल के और मॉडर्न टच भी देगा। आप इसके साथ मैचिंग इयररिंग्स भी पेयर कर सकते हैं।

4.इंफिनिटी डायमंड पेंडेंट मंगलसूत्र

Karwa Chauth Mangalsutra Design
Karwa Chauth Mangalsutra Design

डायमंड लवर्स के लिए यह मंगलसूत्र काफी अच्छी चॉइस होगी। इस मंगलसूत्र की अनोखी डिज़ाइन आप पर बेहद प्यारी दिखेगी। गोल्ड चेन के साथ  इंफिनिटी डायमंड पेंडेंट वाला यह मंगलसूत्र आपको काफी खूबसूरत और यूनिक लुक देगा।

5.डिज़ाइनर डायमंड-कट CZ मंगलसूत्र

Karwa Chauth Mangalsutra Design
Karwa Chauth Mangalsutra Design

इस डिज़ाइनर डायमंड-कट CZ मंगलसूत्र के साथ अपने करवा चौथ के लुक पर चार-चांद लगा सकते हैं। इस मंगलसूत्र में चमकदार सेंटरपीस और एक स्लीक ब्लैक बीड चेन है। यह गोल्ड प्लेटेड मंगलसूत्र रोज़ाना भी पहन सकती हैं, साथ ही यह त्योहारों, पार्टियों या शादी और सालगिरह जैसे खास मौकों के लिए भी बेस्ट ऑप्शन होगा।इस स्टाइलिश मंगलसूत्र को आप अपने ज्वेलरी कलेक्शन में शामिल कर सकते हैं।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।