किडनी के लिए Slow Poison से कम नहीं हैं ये 4 Food Items, आज ही डाइट से करें आउट

Summary :

Kidney Health Tips: किडनी शरीर के सबसे जरुरी अंगों में से एक होते हैं। ये हमारे रक्त को शुद्ध करने और शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करते हैं। अगर किडनी स्वस्थ होगी तभी यह अपना काम ठीक से कर सकेगी। कई बार जाने अनजाने में लोग ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिससे किडनी स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में ये जानना जरुरी है कि किडनी के लिए क्या सही है और क्या नहीं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि किडनी को स्वस्थ कैसे रखा जा सकता है और किन फूड आइटम्स का सेवन करने से बचना…

Kidney Health Tips: किडनी शरीर के सबसे जरुरी अंगों में से एक होते हैं। ये हमारे रक्त को शुद्ध करने और शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करते हैं। अगर किडनी स्वस्थ होगी तभी यह अपना काम ठीक से कर सकेगी।
कई बार जाने अनजाने में लोग ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिससे किडनी स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में ये जानना जरुरी है कि किडनी के लिए क्या सही है और क्या नहीं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि किडनी को स्वस्थ कैसे रखा जा सकता है और किन फूड आइटम्स का सेवन करने से बचना चाहिए।

Foods that Damage Kidney: किडनी के लिए हानिकारक हैं ये फूड आइटम्स

Kidney Damage Causes
Kidney Damage Causes (Photo- Freepik)

1. अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स

पैकेज्ड स्नैक्स, इंस्टेंट नूडल्स, फ्रोजन मील्स और प्रोसेस्ड मीट्स में सोडियम, फॉस्फेट और प्रिज़र्वेटिव्स अधिक होते हैं, जो किडनी पर अतिरिक्त दबाव डालते हैं। एक अध्ययन के मुताबिक, ऐसे खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन क्रोनिक किडनी डिज़ीज़ का जोखिम लगभग 24% तक बढ़ा देता है।

2. रेगुलर और डाइट सॉफ्ट ड्रिंक्स

कोला, शुगरी सोडा और डाइट ड्रिंक्स में फॉस्फोरिक एसिड और एडेड शुगर/स्वीटनर्स ज्यादा होते हैं, जो एसिड लोड बढ़ाकर कैल्शियम–फॉस्फेट संतुलन को बिगाड़ सकते हैं। इनका सेवन किडनी डिज़ीज़ का जोखिम 20–26% तक बढ़ा देता है।

3. प्रोसेस्ड मीट और अधिक सोडियम वाले खाद्य पदार्थ

सॉसेज, फ्रोजन कबाब, सॉल्टेड चिप्स और प्रोसेस्ड मीट किडनी को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ज्यादा नमक ब्लड प्रेशर बढ़ाता है, और अधिक प्रोटीन किडनी पर अतिरिक्त भार डालता है। लंबे समय तक सेवन करने पर किडनी की छोटी रक्त वाहिकाएँ क्षतिग्रस्त हो सकती हैं और फिल्ट्रेशन क्षमता कम हो सकती है।

4. शुगरी फूड्स

कुकीज़, पेस्ट्री और हाई-शुगर सीरियल्स जैसे फूड्स ब्लड शुगर बढ़ाते हैं, इंसुलिन रेजिस्टेंस और सूजन को बढ़ाते हैं, जिससे किडनी को नुकसान पहुंच सकता है। लंबे समय तक इनका सेवन डायबिटीज और क्रोनिक किडनी डिज़ीज़ का खतरा भी बढ़ाता है।

Kidney Health Tips: स्वस्थ किडनी के लिए इन 6 बातों का रखें ध्यान

Kidney Health Tips
Kidney Health Tips (Photo- Freepik)

1. गुनगुना पानी पिएं

किडनी को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बहुत महत्वपूर्ण है। पानी किडनी से सोडियम और ज़हरीले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे किडनी संबंधी बीमारियों का खतरा भी कम होता है। रोजाना 8–10 गिलास पानी जरूर पिएं, लेकिन ठंडा पानी पीने से बचें। बेहतर होगा कि सामान्य या गुनगुना पानी पिएं, इससे शरीर हाइड्रेटेड भी रहता है।

2. शराब और धूम्रपान से बचें

एल्कोहल और स्मोकिंग न केवल लिवर और फेफड़ों को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि नियमित सेवन किडनी को भी प्रभावित करता है। ये किडनी तक रक्त के प्रवाह को धीमा कर देते हैं, जिससे किडनी कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए शराब और धूम्रपान से दूर रहकर किडनी से जुड़े रोगों से बचा जा सकता है।

3. नमक का सेवन कम करें

किडनी को स्वस्थ बनाए रखने के लिए नमक का प्रयोग सीमित मात्रा में करें। प्रतिदिन 3–4 ग्राम से अधिक नमक का सेवन किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है। ज्यादा नमक हाई ब्लड प्रेशर बढ़ाता है और किडनी पर दबाव डालता है। फास्ट फूड और बाहर के नमकीन खाने से बचें, और घर का बना भोजन ही चुनें।

4. पेनकिलर का ज्यादा इस्तेमाल न करें

अक्सर लोग हल्का दर्द होते ही पेनकिलर ले लेते हैं, जिससे भले ही तुरंत राहत मिल जाए, लेकिन बार-बार दवा लेने से किडनी पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। किडनी को सुरक्षित रखने के लिए पेनकिलर आवश्यकता से अधिक न लें और इन्हें केवल डॉक्टर की सलाह पर ही इस्तेमाल करें।

5. वजन संतुलित रखें

अधिक वजन कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ाता है, जिनमें किडनी और लिवर संबंधी रोग भी शामिल हैं। इसलिए किडनी को स्वस्थ रखने के लिए वजन नियंत्रित रखना जरूरी है। इसके लिए स्वस्थ खानपान अपनाएँ और नियमित रूप से व्यायाम करें।

6. नियमित व्यायाम करें

Kidney Health Tips
Kidney Health Tips (Photo- Freepik)

नियमित एक्सरसाइज किडनी की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इससे क्रोनिक किडनी डिज़ीज़ का जोखिम कम होता है। व्यायाम करने से मेटाबॉलिज़्म, ब्लड प्रेशर और हृदय स्वास्थ्य भी सुधरता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।