भारतीय घरों में आपको अचार का डब्बा जरुर मिल जाएगा। अचार सादे खाने में भी दम डाल देता है
लोग तरह तरह के अचार रखते हैं, जैसे आम का अचार, मिर्च का अचार, मिक्स अचार आदि
लेकिन कई बार ये अचार जल्दी खराब हो जाते हैं, आइए जानते हैं अचार क्यों खराब हो जाता है
अचार में नमी न आने दें, नमी के होने से अचार में फंगस लग सकता है
अचार के डिब्बे को गीले या गंदे हाथों से न छुएं, इसे हमेशा साफ चम्मच से ही निकालें
अचार बनाते समय पर्याप्त मात्रा में तेल डालें, कम तेल होने के कारण यह खराब हो सकता है
अचार बनाते समय मसालों की मात्रा का ध्यान रखें, ज्यादा या कम मसालों के कारण भी अचार खराब हो सकता है
अगर आप सिरके वाला अचार बना रहे तो इसके लिए भी ध्यान दें, ज्यादा सिरका डालने से भी अचार में से बदबू आने लगती है
Disclaimer. इस लेख में बताई गई विधि, तरीके और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। यह सामान्य जानकारी पर आधारित है, Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है


Download Android App
Download iOS App













