Kiwi Fruit Benefits in Hindi: कमजोर Immunity से लेकर दिल की बीमारी तक, हर मर्ज की दवा है Kiwi, जानिए इसके 5 अद्भुत Benefits

Summary :

गर्मियों के मौसम में शरीर में बीमारियों का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है, इसलिए इस मौसम में आपको अपनी सेहत का काफी ज्यादा ख्याल रखने की ज़रूरत होती है। इस मौसम में गर्मी की वजह से डेंगू की बीमारी जल्दी हो जाती है। इस बीमारी में हाई फीवर, सिरदर्द और शरीर में गंभीर दर्द, भूख न लगना, कभी-कभी पेट में दर्द, मतली और उल्टी जैसी समस्या होती है। कम प्लेटलेट्स और लो बीपी के कारण कभी-कभी मरीजों को ब्लीडिंग हो सकती है। अगर आप भी इस समस्या से बचना चाहते हैं, तो इसके लिए आप कीवी का सेवन कर…

गर्मियों के मौसम में शरीर में बीमारियों का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है, इसलिए इस मौसम में आपको अपनी सेहत का काफी ज्यादा ख्याल रखने की ज़रूरत होती है। इस मौसम में गर्मी की वजह से डेंगू की बीमारी जल्दी हो जाती है। इस बीमारी में हाई फीवर, सिरदर्द और शरीर में गंभीर दर्द, भूख न लगना, कभी-कभी पेट में दर्द, मतली और उल्टी जैसी समस्या होती है।

कम प्लेटलेट्स और लो बीपी के कारण कभी-कभी मरीजों को ब्लीडिंग हो सकती है। अगर आप भी इस समस्या से बचना चाहते हैं, तो इसके लिए आप कीवी का सेवन कर सकते हैं। ये सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। ऐसे में आइए इसके फायदे के बारे में जानते हैं।

Kiwi Fruit Benefits in Hindi: कीवी खाने के अद्भुत फायदे

Benefits of eating kiwi in morning
Benefits of eating kiwi in morning (Source: social media)

1. इम्यूनिटी बढ़ाता है

अगर आप रोजाना एक या दो कीवी का सेवन करते हैं, तो इससे आपके शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। इसमें विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। यहां तक कि ये संतरे से भी ज्यादा विटामिन सी देता है। इसका सेवन रोजाना करने से शरीर की बीमारियों से लड़ने की ताकत बढ़ती है और सर्दी-खांसी जैसी समस्याएं नहीं होती हैं।

2. डेंगू में प्लेटलेट्स बढ़ाता है

डेंगू या मलेरिया जैसी बीमारी होने से शरीर में प्लेटलेट्स तेजी से गिरने लगते हैं, इसलिए डॉक्टरों का मानना है कि कीवी खाने से खून में प्लेटलेट्स बहुत तेजी से बढ़ती है और मरीज जल्दी ठीक हो जाता है।

Kiwi Fruit Benefits in Hindi
Kiwi Fruit Benefits in Hindi (Source: social media)

3. दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

रोजाना कीवी खाने से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल कम होता है और अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। ये खून के थक्के जमने से रोकता है, जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

4. त्वचा पर लाता है चमक

विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के कारण कीवी स्किन के लिए काफी ज्यादा अच्छी मानी जाती है। ये चेहरे से दाग-धब्बों को ठीक करने और झुर्रियों को कम करने में मदद करती है, जिससे हमारी स्किन चमकदार नजर आती है।

kiwi khane ke fayde
kiwi khane ke fayde (Source: social media)

5. अच्छी नींद लाने में मददगार

अगर आपको रात में ठीक से नींद नहीं आती है, तो कीवी का सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें सेरोटोनिन नाम का तत्व पाया जाता है, जो दिमाग को शांत करता है और गहरी नींद लाने में मदद करता है।

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।