Latest Cotton Suit Design: गर्मियों के मौसम में हल्के और आरामदायक कपड़े पहनने की चाहत सभी को होती है। ऐसे में कॉटन सूट सबसे अच्छा ऑप्शन साबित होते हैं। कॉटन सूट न केवल आपको ठंडक और आराम प्रदान करते हैं, बल्कि ये आपके स्टाइल को भी निखारते हैं। इस गर्मी में ट्रेंड में हैं कुछ बेहद फैंसी और एलिगेंट डिजाइन, जो आपको गर्मी के मौसम में भी बेहद स्टाइलिश बनाए रखेंगे।
Latest Cotton Suit Design: गर्मियों में पहने हुए बेहद एलिगेंट लगते हैं ये 5 कॉटन सूट
1. Printed Cotton Suit

ऑफिस वियर के लिए एथनिक मोटिफ प्रिंटेड स्ट्रेट कुर्ता एक बहुत अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इस तरह के सूट दिखने में सिंपल भी लगते हैं और एलिगेंट लुक भी देते हैं। इस स्ट्रेट कुर्ता के साथ प्लाजो और लाइट वेट दुपट्टा ऑफिस के लिए एक परफेक्ट लुक दे सकता है। इस तरह के सूट में आमतौर पर ब्लॉक प्रिंट, बूटे या ट्रेडिशनल प्रिंट होते हैं जो दिखने में बहुत हैवी भी नहीं लगते और ऑफिस के हिसाब से बिल्कुल सही रहते हैं। आप इसे मिनिमल एक्सेसरीज के साथ ऑफिस में वियर कर सकती हैं।
2. Pastel Cotton Suit

गर्मी में हल्के और सॉफ्ट रंग सबसे अच्छे रहते हैं। पेस्टल शेड्स जैसे मिंट ग्रीन, लैवेंडर और पीच इस मौसम में खासे ट्रेंड में हैं। ये रंग न सिर्फ आरामदायक होते हैं बल्कि बेहद एलिगेंट भी लगते हैं।
3. Thread Work Suit

अगर आप प्रिंटेड कपड़ों की जगह थोड़ा क्लासी और एलिगेंट लुक चाहती हैं, तो ऑफिस में थ्रेड वर्क एम्ब्रॉयडरी वाला यह कॉटन कुर्ता सेट ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के कुर्ते में हल्की कढ़ाई होती है जो इसे ऑफिस वियर के लिए परफेक्ट बनाती है। सिंपल ट्राउजर के साथ इस तरह का कुर्ता बहुत प्रोफेशनल लुक देता है। इस आउटफिट की खास बात यह है कि यह सूट किसी भी ऑफिस मीटिंग, प्रेजेंटेशन या ऑफिशियल इवेंट्स में भी पहना जा सकता है। इस तरह के ऑउटफिट में पेस्टल कलर्स जैसे-लाइट ब्लू, पीच, मिंट ग्रीन गर्मी के मौसम के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।
4. Anarkali Cotton Suit

अनारकली डिजाइन हमेशा से एक क्लासिक चॉइस रहा है। गर्मी में यह हल्के कॉटन फैब्रिक में पहनने के लिए बेहद आरामदायक और एलिगेंट होता है। फ्लोई डिजाइन और वाइड हेमलाइन के साथ यह सूट आपको खूबसूरत लुक देता है।
5. Embroidered Cotton Suit

हल्के एंब्रॉयडरी डिजाइन के साथ आने वाले सूट इस गर्मी में बेहद ट्रेंड में हैं। सॉफ्ट कॉटन फैब्रिक पर फाइन एंब्रॉयडरी का काम आपको एक परफेक्ट ब्लेस्ड लुक देता है।























