सावन के लिए 5 सबसे स्टाइलिश साड़ियां (Sawan Inspired Green Sarees)
1. बॉटल ग्रीन बांधनी साड़ी

सावन और तीज-त्योहारों के लिए बांधनी प्रिंट साड़ी हमेशा पहली पसंद रही है। डार्क बॉटल ग्रीन रंग की यह साड़ी जॉर्जेट फैब्रिक पर बनी है, जो पहनने में हल्की और बेहद कंफर्टेबल रहेगी। इस पर पूरे फैब्रिक में व्हाइट और येलो कलर की बांधनी प्रिंट का काम किया गया है। साड़ी के किनारों पर दिया गया कटवर्क बॉर्डर इसे एक मॉडर्न और ट्रेंडी टच दे रहा है। सावन सोमवारी या पूजा के लिए इसे कटवर्क ब्लाउज के साथ पेयर करें।
2. डार्क ग्रीन कांजीवरम सिल्क साड़ी

अगर आप सावन में हैवी और ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं, तो यह सिल्क साड़ी बेहतरीन ऑप्शन है। डार्क ग्रीन कलर की इस साड़ी में गोल्डन जरी के चेक्स और बूटियों का पैटर्न है। साड़ी की सबसे बड़ी खासियत इसका कंट्रास्ट मजेंटा कलर का जरी बॉर्डर और पल्लू है, जिस पर लंबे-लंबे पेंडेंट टसल्स लगे हैं। इस साड़ी को मजेंटा स्लीवलेस ब्लाउज के साथ स्टाइल करके आप एक परफेक्ट क्लासिक और रॉयल लुक क्रिएट कर सकती हैं।
3. एमराल्ड ग्रीन सैटिन जरी बॉर्डर साड़ी

ग्लैमरस लुक पसंद करने वाली महिलाओं के लिए यह एमराल्ड ग्रीन कलर की प्लेन साड़ी एक परफेक्ट चॉइस है। शाइनी और फॉलिंग फैब्रिक में तैयार यह साड़ी बॉडी को बहुत ही खूबसूरत शेप देती है। पूरी साड़ी प्लेन है, लेकिन इसके किनारों पर दिया गया बारीक गोल्डन गोटा-पत्ती और जरी का बॉर्डर इसे एक एथनिक और एलिगेंट टच दे रहा है। इसे डीप-नेक या प्लंगिंग स्लीवलेस ब्लाउज और मिनिमल ज्वैलरी के साथ पेयर करें।
4. ओलिव ग्रीन कॉटन-लिनन साड़ी

सावन के मानसून मौसम में अगर आप कुछ हल्का, कंफर्टेबल और सोबर ढूंढ रही हैं, तो ओलिव ग्रीरंग की यह साड़ी एकदम परफेक्ट है। लाइटवेट कॉटन-लिनन में बनी इस साड़ी का टेक्सचर बहुत ही नेचुरल और क्लासी लगता है। साड़ी पर छोटे-छोटे गोल्डन मिरर स्पैंकल्स का काम है, जो लाइट पड़ने पर हल्का सा चमकते हैं। इसे ब्लैक स्लीवलेस ब्लाउज और ऑक्सीडाइज्ड या जंक ज्वैलरी के साथ पेयर करके आप एक खूबसूरत इंडो-वेस्टर्न लुक क्रिएट कर सकती हैं।
5. पैरेट ग्रीन चंदेरी साड़ी



Download Android App
Download iOS App




