Latest Suit back Neck Designs: अपने सिंपल सूट को दें ‘बुटीक फिनिश’! ट्राई करें ये ट्रेंडी बैक नेक डिजाइंस

Summary :

अगर आप इस तीज अपने सिंपल सूट को भी बेहद अट्रैक्टिव और डिजाइनर लुक देना चाहती हैं, तो बैक नेक के इन 4 ट्रेंडी डिजाइंस को जरूर ट्राई करें।

सुहागिन महिलाओं के लिए हरियाली तीज का त्योहार बेहद खास और उमंग भरा होता है। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं और हरे रंग की साड़ियों या पारंपरिक एथनिक सूट्स में सजती-संवरती हैं। बाजार में रेडीमेड सूट्स की ढेरों वैरायटी मिलती है, लेकिन जो परफेक्ट फिटिंग और ग्रेस बुटीक से सिलवाए गए सूट में आता है, उसकी बात ही अलग होती है।

अक्सर महिलाएं सूट सिलवाते समय सिर्फ फ्रंट नेकलाइन पर ही ध्यान देती हैं और बैक गले को सिंपल छोड़ देती हैं। लेकिन अगर आप इस तीज अपने सिंपल सूट को भी बेहद अट्रैक्टिव और डिजाइनर लुक देना चाहती हैं, तो बैक नेक के इन 4 ट्रेंडी डिजाइंस को जरूर ट्राई करें।

Diamond Cut-out

Latest Suit back Neck Designs
Latest Suit back Neck Designs( Source: Social Media)

पीठ पर डायमंड, मटका या गोल शेप का कट-आउट बनवाना और ऊपर की तरफ लटकन वाली पतली डोरी लगाना एथनिक फैशन का एवरग्रीन ट्रेंड है। यह स्टाइल आपके सिंपल या प्लेन फैब्रिक वाले सूट को भी तुरंत एक रॉयल और प्रॉपर बुटीक फिनिश दे देता है।

Deep U-Shape with Dori

Latest Suit back Neck Designs( Source: Social Media)
Latest Suit back Neck Designs( Source: Social Media)

अगर आप बहुत ज्यादा कट-आउट के बजाय एक सोबर, एलिगेंट और ग्रेसफुल लुक चाहती हैं, तो डीप यू-शेप बैक नेक बनवाएं। यह डिजाइन पीठ को बहुत सुंदर और सुडौल शेप देता है। इसे आप अनारकली, स्ट्रेट कुर्ती या पंजाबी सलवार सूट—किसी के साथ भी बनवा सकती हैं।

Butterfly Cut-out & Knot

Latest Suit back Neck Designs( Source: Social Media)
Latest Suit back Neck Designs( Source: Social Media)

आजकल बुटीक स्टाइल सूट्स में बटरफ्लाई शेप की फैब्रिक नॉट वाली डिजाइन काफी ट्रेंड में है। इसमें पीठ पर एक बड़ा कट देकर कपड़े की गांठ से बटरफ्लाई पैटर्न बनाया जाता है। पंजाबी सूट, ए-लाइन कुर्ती और अनारकली पर यह डिजाइन बेहद स्मार्ट और ट्रेंडी दिखता है।

Keyhole with Bow-Tie

Latest Suit back Neck Designs( Source: Social Media)
Latest Suit back Neck Designs( Source: Social Media)

कम उम्र की महिलाओं और वर्किंग वुमन के लिए की-होल पैटर्न एक बेहतरीन विकल्प है। पीठ के ऊपरी हिस्से पर बना ओवल या ड्रॉप-शेप की-होल और उस पर बनी सुंदर बो-टाई आपके सूट को एक बेहतरीन इंडो-वेस्टर्न वाइब देती है। हैवी दुपट्टे के साथ यह बैक नेक बहुत ही बोल्ड और स्टाइलिश एथनिक लुक क्रिएट करता है।

Also Read: Silk Saree Blouse Designs: सिल्क साड़ी के साथ ट्राई करें ब्लाउज के ये ‘धांसू’ डिजाइंस, देखते ही दिल हार बैठेंगे लोग!

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।