Maang Tikka Designs: सिंपल में भी दिखेगा रॉयल स्वैग! न्यूली मैरिड गर्ल्स ट्राई करें स्लीक मांग टिक्का के ये ट्रेंडिंग लुक्स

Summary :

शादी का दिन हर दुल्हन के लिए बेहद खास होता है। अपने लुक को सबसे अलग और यादगार बनाने के लिए लड़कियां आउटफिट से लेकर एक्सेसरीज़ तक हर चीज़ बहुत सोच-समझकर चुनती हैं। यदि आप भी जल्द ही दुल्हन बनने जा रही हैं और पारंपारिक लुक में थोड़ा ट्रेंडी ट्विस्ट जोड़ना चाहती हैं, तो आम और साधारण डिज़ाइन वाले मांग टीकों को छोड़ कुछ नया ट्राई करें। आजकल बाज़ार में बेहद स्टाइलिश और आधुनिक डिज़ाइन वाले मांग टीके ट्रेंड में हैं, जो आपके ब्राइडल लुक में चार चांद लगा देंगे। Artificial Stone Maang Tikka इन दिनों महिलाओं के बीच इस…

शादी का दिन हर दुल्हन के लिए बेहद खास होता है। अपने लुक को सबसे अलग और यादगार बनाने के लिए लड़कियां आउटफिट से लेकर एक्सेसरीज़ तक हर चीज़ बहुत सोच-समझकर चुनती हैं।

यदि आप भी जल्द ही दुल्हन बनने जा रही हैं और पारंपारिक लुक में थोड़ा ट्रेंडी ट्विस्ट जोड़ना चाहती हैं, तो आम और साधारण डिज़ाइन वाले मांग टीकों को छोड़ कुछ नया ट्राई करें। आजकल बाज़ार में बेहद स्टाइलिश और आधुनिक डिज़ाइन वाले मांग टीके ट्रेंड में हैं, जो आपके ब्राइडल लुक में चार चांद लगा देंगे।

Artificial Stone Maang Tikka

Maang Tikka Designs
Maang Tikka Designs( Source: Social Media)

इन दिनों महिलाओं के बीच इस डिजाइन का खास क्रेज देखा जा रहा है। यह हर तरह के एथनिक आउटफिट के साथ परफेक्ट मैच होता है। इसे आप अपनी सुविधा अनुसार ऑनलाइन पोर्टल्स या नजदीकी ज्वेलरी मार्केट से आसानी से खरीद सकती हैं।

Pearl And Polki Maang Tikka

Maang Tikka Designs( Source: Social Media)
Maang Tikka Designs( Source: Social Media)

अगर आपका इंगेजमेंट का प्रोग्राम है और आप अपने लुक को क्लासी बनाना चाहती हैं, तो इसे जरूर ट्राई करें। मोतियों (Pearl) और पोल्की का कॉम्बिनेशन आपके माथे की सुंदरता बढ़ाकर पूरे चेहरे पर अलग ही निखार ले आता है।

Flower Kundan Maang Tikka

Maang Tikka Designs( Source: Social Media)
Maang Tikka Designs( Source: Social Media)

शादी के किसी भी फंक्शन (हल्दी, मेहंदी या संगीत) में पहनने के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है। फूलों की शेप में कुंदन का वर्क आपके लुक को ट्रेडिशनल के साथ-साथ ग्रेसफुल भी बनाता है। यह आपको शॉपिंग वेबसाइट्स पर आसानी से मिल जाएगा।

Multicolor Stone Maang Tikka

Maang Tikka Designs( Source: Social Media)
Maang Tikka Designs( Source: Social Media)

अगर आप वेडिंग डे पर एकदम रॉयल और अट्रैक्टिव लुक चाहती हैं, तो नए और हैवी पैटर्न वाले मांग टीका चुनें।यह आपके ब्राइडल लुक को ग्रैंड और एलीगेंट टच देने में मदद करते हैं। इसे आप अपने नजदीकी किसी भी ज्वेलरी शॉप से खरीद सकती हैं।

Also Read:Gold Maang Tikka Designs: 4- 5 ग्राम सोने में बनवाएं मांग टीका, साड़ी और लहंगे दोनों के साथ जचेंगे

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।