Makhana Benefits for Skin Hindi: चेहरे पर मक्खन जैसी सॉफ्टनेस और निखार के लिए खाएं मखाना, जानें इसके 5 फायदे

Summary :

Makhana Benefits for Skin Hindi:  मखाना एक ऐसा सुपरफूड है, जिसके सेवन से सेहत को अनेकों फायदे मिलते हैं। यह सेहत के लिए एक अनमोल खजाना है। मखाने में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फास्फोरस और एंटीऑक्सीडेंट समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से शरीर को पोषक तत्व तो प्रदान होता ही है, साथ ही कई बीमारियों से बचाने में भी मदद करता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र हेल्दी होने के साथ-साथ शरीर से कमजोरी भी दूर होती है, लेकिन इसे खाने का सही तरीका पता होना बेहद ज़रूरी है। Makhana With Milk: दूध के…

Makhana Benefits for Skin Hindi:  मखाना एक ऐसा सुपरफूड है, जिसके सेवन से सेहत को अनेकों फायदे मिलते हैं। यह सेहत के लिए एक अनमोल खजाना है। मखाने में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फास्फोरस और एंटीऑक्सीडेंट समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से शरीर को पोषक तत्व तो प्रदान होता ही है, साथ ही कई बीमारियों से बचाने में भी मदद करता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र हेल्दी होने के साथ-साथ शरीर से कमजोरी भी दूर होती है, लेकिन इसे खाने का सही तरीका पता होना बेहद ज़रूरी है।

Makhana With Milk: दूध के साथ मखाना खाने के फायदे

Makhana Benefits for Skin Hindi
Makhana Benefits for Skin Hindi (Source: social media)

मखाना एक ऐसा फ़ूड है, जिसके सेवन से शरीर को स्वस्थ बनाने में मदद मिलती है। मखाने को कई तरीकों से खाया जा सकता है। मखाने में कैल्शियम और विटामिन की भरपूर मात्रा होती है, जो आपकी हड्डियों को मजबूत बनाता है। मखाने में एंटीऑक्सीडेंट्स होता है, जो आपके बाल और स्किन को चमकदार बनाता है। इसमें मौजूद विटामिन और प्रोटीन स्किन और हेयर हेल्थ में चार चांद लगा देते हैं।

एक बर्तन में एक गिलास दूध गरम कर लें, फिर उसमें एक मुट्ठी मखाना डाल दें। इसके बाद दूध को कुछ देर तक उबलने दें, जब तक मखाना नरम न हो जाए इसे पकने दें, फिर इसे गुनगुना या ठंडा करके पिएं। आप स्वाद के लिए इसमें इलायची पाउडर, केसर या कटे हुए मेवे भी मिला सकते हैं।

Types of Makhana: एक-दो नहीं बल्कि 5 प्रकार के होते हैं मखाने

Makhana Benefits for Skin Hindi
Makhana Benefits for Skin Hindi (Source: social media)

1. घी में भुना मखाना (हेल्दी स्नैक)

कढ़ाई में थोड़ा सा देसी घी लेकर उसमें मखानों को हल्की आंच पर कुरकुरा भून लें। स्वाद के लिए हल्का नमक या चाट मसाला डाल सकते हैं। यह बच्चों और बुजुर्गों दोनों के लिए एक बेहतरीन हेल्दी स्नैक है। इसमें कैल्शियम और प्रोटीन होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।

2. मखाना खीर

दूध में मखाना डालकर अच्छे से पकाएं इसके बाद उसमें गुड़ या शहद डालकर खीर तैयार करें। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ एनर्जी भी बूस्ट करता है। बच्चों के लिए एक बहुत ही अच्छी डिस है, इससे हड्डियां मजबूत और मस्तिष्क तेज होता है।

3. मखाना पोहा

पोहा बनाते समय इसमें हल्का भुना मखाना डाल सकते हैं, इससे पोहा और भी ज्यादा स्वादिष्ट बनेगा और प्रोटीन की मात्रा बढ़ जाएगी। यह एक हेल्दी ब्रेकफास्ट या शाम का स्नैक बन सकता है, किसी भी उम्र के लोग इसका सेवन आसानी से कर सकते हैं।

4. मखाना सब्जी या करी

मखाने को पनीर या आलू के साथ मिलाकर ग्रेवी वाली सब्जी तैयार की जा सकती है। यह भोजन को स्वादिष्ट बनाने के साथ-साथ अधिक पौष्टिक भी बनाता है। डिनर के लिए यह एक बहुत ही बेहतर ऑप्शन है।

5. मखाना लड्डू

मखाना, सूखे मेवे और गुड़ को मिलाकर स्वादिष्ट और हेल्दी लड्डू बनाएं। अगर रोजाना एक लड्डू आप अपने बच्चे को देते हैं, तो इससे उसकी थकान दूर होगी और पढ़ाई में मन लगेगा। यह आयरन और फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन में भी सहायक है।

Makhana Benefits for Skin Hindi
Makhana Benefits for Skin Hindi (Source: social media)

अगर आप भी शरीर में होने वाली कई समस्याओं से परेशान हैं, तो मखाने का सेवन करने से आपको उन परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। ऊपर दिए गए तरीकों से आप अपने शरीर को स्वस्थ बना सकते हैं।

Also Read: PCOS Home Remedies: क्या आप भी हैं PCOS से पीड़ित, जानें इसके लक्षण और उपचार

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।