Malai Chaap Recipe: मलाई चाप का नाम सुनते ही हमारे मुंह में पानी आने लगता है। जिस डिश के नाम में ही इतनी खूबियां छिपी हों वो खाने में तो और भी लाजवाब होगी। मलाई चाप एक फेमस नॉर्थ इंडियन डिश है, जिसे बच्चे और बड़े सभी चाव से खाते हैं। इसे रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड तक काफी पसंद किया जाता है। यह चटपटी मलाईदार डिश हम घर पर भी आसानी से बना सकते हैं। बच्चों का इवनिंग स्नैक हो या कोई फैमिली गेट-टुगेदर इस रेसिपी को फॉलो कर आप आसानी से घर पर ही मलाई चाप बनाकर तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं, इसे बनाने की आसान रेसिपी।
Malai Chaap Recipe: मलाई चाप बनाने की आसान रेसिपी

सामग्री
- सोया चाप – 8 -10 स्टिक
- दही – आधा कप
- अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 बड़ा चम्मच
- हरी मिर्च पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- काली मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
- नींबू का रस – 1 बड़ा चम्मच
- क्रीम – 2 बड़े चम्मच
- कसूरी मेथी – आधा छोटा चम्मच
- तेल – 1 बड़ा चम्मच
- प्याज – 2 मिडीयम साइज के बारीक कटे हुए
- टमाटर – 2 बड़ा साइज का
- काजू – 8-10 पानी में भिगोया हुआ
- हरी मिर्च – 2
- अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
- मक्खन – 2 बड़े चम्मच
- क्रीम – 3-4 बड़े चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- हल्दी – एक चौथाई छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
- गरम मसाला – आधा छोटा चम्मच
- कसूरी मेथी – आधा छोटा चम्मच
- धनिया पत्ती – गार्निश के लिए
Malai Chaap Recipe in Hindi: मलाई चाप बनाने की विधि

- सबसे पहले सोया चाप को एक भगौनें में सॉफ्ट होने तक उबालें। फिर एक बाउल में दही लें। इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट, हरि मिर्च पेस्ट, नींबू का रस, काली मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक डालकर मिक्स करें।
- अब इसे क्रिमी टेक्सचर देने के लिए इसमें क्रिम और कसूरी मेथी मिलाएं। अब उबले हुए चाप को इस मेरिनेटेड पेस्ट में डालकर 30 मिनट के लिए रेस्ट करने दें।
- तवा को गर्म करके उस पर बटर डालें और मेरिनेटेड चाप को सेंक लें। इसे तब तक पकाएं जब तक की चाप गोल्डन ब्राउन कलर का न हो जाए।
ग्रेवी के लिए

- एक पैन को गर्म करें, उसमें बटर डालकर कटे हुए प्याज को गोल्डन ब्राउन होने तक भून लें। जब प्याज थोड़ा सुनहरे रंग का हो जाए तो उसमें अदरक-लहसुन और मिर्च का पेस्ट डालें।
- अब इस मसाले में टमाटर की प्यूरी ऐड करें, साथ ही स्वादानुसार नमक, मिर्च और हल्दी डालकर इसे तब तक भूनें, जब तक ग्रेवी से तेल अलग न हो जाए।
- अब भिगोए हुए काजू का पेस्ट बनाकर इसमें डालें और धीमी आंच पर पकने दें। इसमे आधा कप पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएं, ताकि ग्रेवी क्रीमी बनें। अब आपकी टेस्टी और क्रीम रिच ग्रेवी बनकर तैयार है।
- अब तैयार किए गए ग्रेवी में मेरिनेटेड चाप डालें। इसके ऊपर कसूरी मेथी और क्रीम मिलाएं और 5-6 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। अब प्लेटिंग के लिए इसे एक बाउल में निकालकर हरा धनिया से गार्निश करें।
- अब आपका गरमागरम मलाई चाप बनकर तैयार है। इसे कोरिएंजर और मिंट चटनी के साथ सर्व करें और फैमिली के साथ एंजाय करें।
Also Read: Winters में सेहत और स्वाद का Perfect Combo, घर पर ऐसे बनाएं पौष्टिक Mixed Vegetable Soup


Download Android App
Download iOS App




