Winters में सेहत और स्वाद का Perfect Combo, घर पर ऐसे बनाएं पौष्टिक Mixed Vegetable Soup

Summary :

Mixed Vegetable Soup Recipe: दिन की हेल्दी शुरुआत करने के लिए मिक्स वेजिटेबल सूप एक बेहतरीन ऑप्शन है। मिक्स वेजिटेबल सूप न सिर्फ स्वाद से भरपूर होता है, बल्कि इसमें काफी पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। सर्दियों में आप अगर ब्रेकफास्ट के साथ मिक्स वेजिटेबल सूप को लेते हैं, तो ये आपको दिनभर एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद करता है। ज्यादातर लोग लंच या डिनर से पहले सूप पीना पसंद करते हैं। मिक्स वेजिटेबल सूप का सेवन आप सुबह के नाश्ते में भी कर सकते हैं। मिक्स वेजिटेबल सूप को बनाने के लिए कई तरह की सब्जियों का इस्तेमाल…

Mixed Vegetable Soup Recipe: दिन की हेल्दी शुरुआत करने के लिए मिक्स वेजिटेबल सूप एक बेहतरीन ऑप्शन है। मिक्स वेजिटेबल सूप न सिर्फ स्वाद से भरपूर होता है, बल्कि इसमें काफी पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। सर्दियों में आप अगर ब्रेकफास्ट के साथ मिक्स वेजिटेबल सूप को लेते हैं, तो ये आपको दिनभर एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद करता है। ज्यादातर लोग लंच या डिनर से पहले सूप पीना पसंद करते हैं। मिक्स वेजिटेबल सूप का सेवन आप सुबह के नाश्ते में भी कर सकते हैं। मिक्स वेजिटेबल सूप को बनाने के लिए कई तरह की सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है। आइए जानते हैं, इसे बनाने की आसान रेसिपी के बारे में।

Mixed Vegetable Soup Recipe: मिक्स वेजिटेबल सूप बनाने की आसान रेसिपी

vegetable soup recipe in hindi
vegetable soup recipe in hindi (Source: social media)

सामग्री

  • प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)
  • गाजर – 1 (छोटे टुकड़ों में कटी हुई)
  • बीन्स – 5-6 (बारीक कटी हुई)
  • शिमला मिर्च – ½ (बारीक कटी हुई)
  • मटर – ¼ कप
  • गोभी – ¼ कप (कटी हुई)
  • स्वीट कॉर्न – ¼ कप
  • अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टीस्पून
  • कॉर्नफ्लोर – 1 टीस्पून (गाढ़ापन लाने के लिए)
  • काली मिर्च पाउडर – ½ टीस्पून
  • नमक – स्वादानुसार
  • सोया सॉस – 1 टीस्पून (ऑप्शनल)
  • विनेगर – ½ टीस्पून (फ्लेवर के लिए)
  • पानी या वेजिटेबल स्टॉक – 3 कप
  • तेल या मक्खन – 1 टीस्पून

Vegetable Soup Recipe in Hindi: मिक्स वेजिटेबल सूप बनाने की विधि

Mixed Vegetable Soup Recipe
Mixed Vegetable Soup Recipe

इसे बनाने के लिए सबसे पहले सभी सब्जियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में बारीक काट लें।

फिर एक पैन या कड़ाही में तेल/मक्खन डालें और मध्यम आंच पर गर्म करें। इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और हल्का सुनहरा होने तक भूनें।

अब प्याज, गाजर, बीन्स, शिमला मिर्च, मटर और गोभी डालें और 2-3 मिनट तक भूनें। जब सब्जियां हल्की नरम हो जाएं, तो इसमें काली मिर्च पाउडर और नमक डालें।

इसके बाद 3 कप पानी या वेजिटेबल स्टॉक डालें और सब्जियों को 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें।

Ghar par vegetable soup kaise bnaye
Ghar par vegetable soup kaise bnaye (Source: social media)

1 टीस्पून कॉर्नफ्लोर को 2 टेबलस्पून पानी में घोल लें और धीरे-धीरे सूप में डालें। इसे अच्छी तरह मिलाएं और 2-3 मिनट तक उबालें, जब तक कि सूप थोड़ा गाढ़ा न हो जाए।

अब सोया सॉस और विनेगर डालकर अच्छी तरह मिला लें। एक आखिरी उबाल आने दें और फिर गैस बंद कर दें।

अब आपका मिक्स वेजिटेबल सूप बनकर तैयार है इसे आप गरमा-गरम सर्व करें और ऊपर से थोड़ा सा कटा हुआ हरा धनिया या हरी प्याज डालें।

Also Read: Winters में हेल्दी रहने के लिए बनाएं Tasty Bajra khichdi, जानें आसान Recipe

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।