Winters में हेल्दी रहने के लिए बनाएं Tasty Bajra khichdi, जानें आसान Recipe

Summary :

Bajra khichdi Recipe: सर्दियों में हेल्दी रहने के लिए लोग कुछ गर्म चीजों का सेवन करते हैं। बाजरा, जिसे लोग सर्दियों में खाना काफी पसंद करते हैं। खासतौर पर बाजरे की खिचड़ी का टेस्ट बहुत से लोगों की जुबान से नहीं उतरता है। आप इसकी रोटी भी बना कर खा सकते हैं। क्या आप जानते हैं कि टेस्ट के साथ ही बाजरे की खिचड़ी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। लेकिन बाजरे की खिचड़ी बनाने के लिए इसके छिलके को उतारना पड़ता है। जो कि काफी मुश्किल काम है। बाजरे की खिचड़ी बनाना आपको भी मुश्किल लगता है,…

Bajra khichdi Recipe: सर्दियों में हेल्दी रहने के लिए लोग कुछ गर्म चीजों का सेवन करते हैं। बाजरा, जिसे लोग सर्दियों में खाना काफी पसंद करते हैं। खासतौर पर बाजरे की खिचड़ी का टेस्ट बहुत से लोगों की जुबान से नहीं उतरता है। आप इसकी रोटी भी बना कर खा सकते हैं। क्या आप जानते हैं कि टेस्ट के साथ ही बाजरे की खिचड़ी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है।

लेकिन बाजरे की खिचड़ी बनाने के लिए इसके छिलके को उतारना पड़ता है। जो कि काफी मुश्किल काम है। बाजरे की खिचड़ी बनाना आपको भी मुश्किल लगता है, तो आज हम आपको बताएंगे, इसकी आसान रेसिपी। जिससे फटाफट बिना किसी मेहनत के बाजरे की खिचड़ी बनकर तैयार हो जाएगी।

Bajra Khichdi Recipe: बाजरा खिचड़ी बनाने की आसान रेसिपी

Bajra Khichdi Recipe
Bajra Khichdi Recipe (Source: social media)

सामग्री

  • 1 प्याज
  • 1 1/2 कप बाजरा
  • 2 हरी मिर्च
  • 1 चम्मच जीरा
  • करी पत्ता, हल्दी
  • 2 बड़े चम्मच घी
  • 2 आलू,1 टमाटर
  • नमक, हींग
  • 2 लौंग, लाल मिर्च पाउडर
  • 2 तेज पत्ता

 Bajre Ki Khichdi Recipe: बाजरा खिचड़ी बनाने की विधि

Bajre Ki Khichdi Recipe
Bajre Ki Khichdi Recipe (Source: social media)

1. एक पैन में धीमी आंच पर बाजरे को थोड़े से पानी में उबालें और पकने के बाद एक तरफ रख दें। मध्यम आंच पर एक छोटे प्रेशर कुकर में थोड़ा-सा पानी और साथ में आलू डालें। आलू को 2-3 सीटी आने तक उबालें। फिर गैस बंद कर दें और एक तरफ रख दें।

2. मीडियम आंच पर एक कढ़ाई रखें और उसमें घी पिघला लें। घी पिघलने पर इसमें हींग, लौंग, जीरा और तेज पत्ता डालें।

bajre ki khichdi kaise banti hai
bajre ki khichdi kaise banti hai (Source: social media)

3. सारे मसालों को एक मिनट तक भून लें और फिर इसमें प्याज डालें। 1-2 मिनिट तक भुनने के बाद इसी बीच एक बाउल में आलू छीलकर काट लें।

4. कढ़ाई में कटे हुए आलू डालें और फिर मिश्रण में कटे हुए टमाटर के साथ उबला हुआ बाजरा डालें। थोड़ा सा पानी डालें और डिश को तब तक पकने दें, जब तक कि उसे सही बनावट न मिल जाए।

5. इसके बाद आंच बंद कर दें और बाजरा खिचड़ी तैयार है। इसे ठंडी दही और घी के साथ परोसें।

Also Read: सिर्फ 10 मिनट में तैयार करें खिले-खिले और Tasty पोहे, यहां देखें Secret Recipe

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।