सिर्फ 10 मिनट में तैयार करें खिले-खिले और Tasty पोहे, यहां देखें Secret Recipe

Summary :

Poha Recipe in Hindi: सर्दियों की सुबह के लिए पोहा एक सरल और स्वादिष्ठ ऑप्शन है। इसे बनाना भी आसान होता है, साथ ही यह एक लाइटवेट और हेल्दी नाश्ता है। कम ऑयली खाना पसंद करने वाले लोगों के लिए यह एक बेस्ट ऑप्शन है। बच्चों से लेकर बड़ों तक हर कोई इसे बड़े चाव से खाता है। मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र का सबसे लोकप्रिय नाश्ता है। ऐसे में जो लोग यह सोच रहे हैं कि Poha Kaise Banta Hai, उनके लिए यहां पर पोहा बनाने की एक आसान और स्वादिष्ट रेसिपी बताई गई है, जिसे आप सुबह के नाश्ते…

Poha Recipe in Hindi: सर्दियों की सुबह के लिए पोहा एक सरल और स्वादिष्ठ ऑप्शन है। इसे बनाना भी आसान होता है, साथ ही यह एक लाइटवेट और हेल्दी नाश्ता है। कम ऑयली खाना पसंद करने वाले लोगों के लिए यह एक बेस्ट ऑप्शन है। बच्चों से लेकर बड़ों तक हर कोई इसे बड़े चाव से खाता है।
मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र का सबसे लोकप्रिय नाश्ता है। ऐसे में जो लोग यह सोच रहे हैं कि Poha Kaise Banta Hai, उनके लिए यहां पर पोहा बनाने की एक आसान और स्वादिष्ट रेसिपी बताई गई है, जिसे आप सुबह के नाश्ते में झटपट तैयार कर सकते हैं।

Poha Recipe in Hindi: पोहा बनाने की सामग्री

Poha Recipe in Hindi
Poha Recipe in Hindi (Photo- Social Media)
पोहा बनाने के लिए आपको चाहिए-
  • 2 कप पोहा
  • 1/4 कप मूंगफली के दाने
  • 1 मध्यम प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • 2-3 हरी मिर्च (कटी हुई)
  • 8-10 करी पत्ता
  • 1 छोटा चम्मच राई (सरसों के दाने)
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
  • 2 बड़े चम्मच तेल
  • स्वादानुसार नमक
  • हरा धनिया

Indian Poha Recipe: खिले-खिले और स्वादिष्ट पोहा बनाने की विधि

Poha Kaise Banaye in Hindi
Poha Kaise Banaye in Hindi (Photo: AI Generated)

पोहा बनाने के लिए सबसे पहले पोहा को एक छलनी में लेकर साफ पानी से अच्छी तरह धो लें। पोहा को पानी में भिगोकर नहीं छोड़ना है। अब इसमें नमक और हल्दी मिला दें, फिर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इससे पोहा नरम और खिला-खिला बनेगा। एक कड़ाही में तेल गरम करें। इसमें मूंगफली के दानों को मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक भून लें। भुनी हुई मूंगफली को एक अलग प्लेट में निकाल लें।

अब इसी तेल में राई डालें। जब राई चटकने लगे, तब करी पत्ता और हरी मिर्च डालें। अब इसमें कटा हुआ प्याज डालें और उसे हल्का गुलाबी होने तक भूनें। अब कड़ाही में तैयार किया हुआ पोहा डालें। इसे हल्के हाथों से चलाएं ताकि पोहा टूटे नहीं। इसे ढककर 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें। अब भुनी हुई मूंगफली और नींबू का रस डालकर मिलाएं। ऊपर से ताजी कटी हुई हरी धनिया से गार्निश करें और चाय के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।