Mandala Mehendi Ke Easy Designs: मिनटों में हाथों पर बनाएं ये खूबसूरत मंडला मेहंदी डिजाइन, देखें लेटेस्ट इजी डिज़ाइन

Summary :

Mandala Mehendi Ke Easy Designs: मेहंदी हर तीज-त्योहार और शादी में लगाई जाती है। इसके बिना श्रृंगार अधूरा माना जाता है। खासकर शादियों में इसे रस्म के तौर पर मनाया जाता है। इस दौरान दुल्हन से लेकर घर की सभी महिलाओं के हाथों में मेहंदी रचाई जाती है। आजकल मंडला मेहंदी डिजाइन काफी पसंद किया जा रहा है। कई सारे सेलिब्रिटीज भी अपनी शादी के लिए इसी तरीके के डिजाइन लगाती हुई नजर आती है। आप भी अपनी शादी में कुछ नए ट्रेंडी मंडला मेहंदी डिजाइन को ट्राई कर सकती हैंं और शादी के दिन लगाकर हाथों की शोभा बढ़ा…

Mandala Mehendi Ke Easy Designs: मेहंदी हर तीज-त्योहार और शादी में लगाई जाती है। इसके बिना श्रृंगार अधूरा माना जाता है। खासकर शादियों में इसे रस्म के तौर पर मनाया जाता है। इस दौरान दुल्हन से लेकर घर की सभी महिलाओं के हाथों में मेहंदी रचाई जाती है। आजकल मंडला मेहंदी डिजाइन काफी पसंद किया जा रहा है। कई सारे सेलिब्रिटीज भी अपनी शादी के लिए इसी तरीके के डिजाइन लगाती हुई नजर आती है। आप भी अपनी शादी में कुछ नए ट्रेंडी मंडला मेहंदी डिजाइन को ट्राई कर सकती हैंं और शादी के दिन लगाकर हाथों की शोभा बढ़ा सकती हैं। चलिए देखते हैं कौन से डिजाइन आपके लिए हैं बेस्ट।

Mandala Mehendi Ke Easy Designs: मिनटों में हाथों पर बनाएं ये खूबसूरत मंडला मेहंदी डिजाइन

1. Flower Mandala Mehendi

Mandala Mehendi Ke Easy Designs
Mandala Mehendi Ke Easy Designs( Source: Social Media)

आजकल सेलिब्रिटीज भी भरे हाथों की जगह मंडला मेहंदी डिजाइन क्रिएट करते हैं। ये मिनिमल मेहंदी डिजाइन है लेकिन इसे लगाने के बाद भी हाथ सुंदर लगते हैं। जिन लड़कियों की हथेली छोटी होती है वो इस तरह के डिजाइन को अपनी शादी में लगवा सकती हैं। इसमें बीच में एक गोला और आसपास फूल का डिजाइन क्रिएट करें। इसी तरीके के डिजाइन को उंगलियों पर भी रिपीट करें। कलाई से नीचे आप हैवी डिजाइन लगा सकती हैं। इस तरीके से आपकी ब्राइडल मेहंदी लग जाएगी।

2. Back Hand Mandala Mehendi

Mandala Mehendi Ke Easy Designs( Source: Social Media)
Mandala Mehendi Ke Easy Designs( Source: Social Media)

अगर आप लर्नर हैं और महेंदी बनाने का शौक रखती हैं, तो आपके लिए यह खूबसूरत बैक हैंड फ्लोरल मंडला महेंदी डिजाइन बेस्ट रहेगी। इसे आप किसी भी आर्टिस्ट से बनवा सकती हैं या खुद भी ट्राई कर सकती हैं। ऐसी डिजाइनर महेंदी आपके हाथों की खूबसूरती को दोगुना कर देगी।

3. Square Mandala Mehendi

Mandala Mehendi Ke Easy Designs( Source: Social Media)
Mandala Mehendi Ke Easy Designs( Source: Social Media)

अगर आप भी अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए महेंदी लगवाने का सोच रही हैं, तो अब आप इस तरह की खूबसूरत स्क्वायर शेप बॉर्डर मंडला महेंदी को ट्राई कर सकती हैं। ऐसी महेंदी की डिजाइंस बिगनर्स के लिए बेस्ट हो सकती हैं, जो हाथों की शोभा को भी बढ़ा देगी।

4. Jaal Mandala Mehendi

Mandala Mehendi Ke Easy Designs( Source: Social Media)
Mandala Mehendi Ke Easy Designs( Source: Social Media)

दुल्हन के हाथों में भरी हुई मेहंदी डिजाइन लगाया जाता है। इसमें दुल्हा-दुल्हन के डिजाइन बनाए जाते हैं। इस बार आप मंडला आर्ट को अपनी हथेलियों पर लगवाएं। ये डिजाइन भी काफी अच्छा लगता है और भरी हुई मेहंदी के साथ लगाया जाता है। इस तरह के डिजाइन को बनाने के लिए पहले हथेली पर इस डिजाइन को लगाया जाता है उसके बाद आपसा जाल बनाया जाता है। इससे ये और ज्यादा सुंदर लगता है। आप चाहें तो इसे भरने के लिए पति के नाम को लिखवा सकती हैं वरना फूल का डिजाइन क्रिएट कर सकती हैं।

Also Read: Simple Engagement Mehndi Design: अपनी सगाई में लगवाएं ये 5 सिंपल और ट्रेंडी मेहंदी डिज़ाइन, हाथों में लग जाएंगे चार चाँद।

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।