Mehendi Dark Kaise Kare: मेहंदी के बिना महिलाओं का श्रृंगार अधूरा होता है। हर कोई यही चाहता है कि मेहंदी खूब गाढ़ी रचे। चलिए आपको बताते कुछ बेहतरीन टिप्स, जिनकी मदद से आप मेहंदी के रंग को गाढ़ा कर सकती हैं।
Mehendi Dark Kaise Kare: मेहंदी रचेगी बेहद डार्क, रचाते समय इन 4 में से कोई एक तरीका अपना लें
1. Nimbu- Chinni Pani

मेहंदी का रंग गहरा और चटक करने के लिए नींबू और चीनी का घोल सबसे बेस्ट माना जाता है। चीनी का गाढ़ा घोल मेहंदी को त्वचा पर लंबे समय तक चिपकाए रखता है, जबकि नींबू इसका रंग निखारता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए मेहंदी सूखने पर कॉटन की मदद से इस घोल को लगाएं। जब मेहंदी पूरी तरह से सूखकर अपने आप छूट जाए, तो गहरे रंग की डबल कोटिंग के लिए इस मिश्रण को एक बार फिर हाथों पर थपथपा लें।
2. Chuna

अगर आप चाहती हैं कि आपकी मेहंदी का रंग एकदम गहरा और डार्क रचे, तो मेहंदी सूखने पर पानी का इस्तेमाल कतई न करें। इसके बजाय, सूखी मेहंदी को हाथों से साफ करने के बाद अपनी हथेलियों पर थोड़ा सा चूना रगड़ लें। चूने की गर्माहट मेहंदी के रंग को तेजी से उभारती है और उसे लंबे समय तक चटक बनाए रखती है।
3. Achar Ka Tel

अचार के तेल का इस्तेमाल करके भी मेहंदी का रंग गाढ़ा किया जा सकता है। इसके लिए मेहंदी सूखने के बाद उस पर अचार का तेल लगाएं। कुछ ही समय में मेहंदी का रंग डार्क हो जाएगा
4. Laung Ka dhua

अगर आप चाहती हैं कि आपकी मेहंदी का रंग एकदम खिलकर आए, तो ‘लौंग की सिकाई’ का यह पुराना और कारगर तरीका अपनाएं। इसके लिए बस 3-4 लौंग को तवे पर गर्म करें। जैसे ही लौंग से धुआं निकलने लगे, अपनी हथेलियों को धुएं के ऊपर ले जाकर कुछ देर सेकें। बस ध्यान रहे कि आपका हाथ तवे से सुरक्षित दूरी पर हो ताकि त्वचा को कोई नुकसान न पहुंचे। यह आसान सा उपाय मेहंदी के रंग को कुछ ही समय में दोगुना गाढ़ा कर देता है।


Download Android App
Download iOS App




