सुबह 30 मिनट में बनाएं Healthy and Tasty मूंग दाल चीला, बच्चों को आएगा पसंद

Summary :

Moong Dal Chilla Recipe​: अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ हेल्दी और स्वादिष्ट खाना चाहते हैं, तो मूंग दाल चीला आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है। लोग बेसन, सूजी का चीला बनाते हैं, लेकिन एक बार अगर आपने मूंग दाल चीला घर पर बना लिया, तो यकीन मानिए बच्चे से लेकर घर के बुजुर्ग तक आपकी तारीफ करेंगे। मूंग दाल के चीले की सबसे खास बात ये है कि इसे बनाना जितना आसान है, उतना ही इसका स्वाद लाजवाब लगता है। आप चाहें तो इसमें पनीर की स्टफिंग भी कर सकते हैं। इससे वो और भी लाजवाब लगेगा। आइए जानें,…

Moong Dal Chilla Recipe​: अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ हेल्दी और स्वादिष्ट खाना चाहते हैं, तो मूंग दाल चीला आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है। लोग बेसन, सूजी का चीला बनाते हैं, लेकिन एक बार अगर आपने मूंग दाल चीला घर पर बना लिया, तो यकीन मानिए बच्चे से लेकर घर के बुजुर्ग तक आपकी तारीफ करेंगे। मूंग दाल के चीले की सबसे खास बात ये है कि इसे बनाना जितना आसान है, उतना ही इसका स्वाद लाजवाब लगता है। आप चाहें तो इसमें पनीर की स्टफिंग भी कर सकते हैं। इससे वो और भी लाजवाब लगेगा। आइए जानें, मूंगदाल चीला और शेजवान चटनी बनाने की आसान रेसिपी।

Moong Dal Chilla Recipe​: मूंगदाल चीला बनाने की रेसिपी

Moong Dal Chilla Recipe
Moong Dal Chilla Recipe (Source: social media)
  • 1 कप मूंग दाल
  • 1 इंच अदरक का टुकड़ा
  • 1-2 हरी मिर्च
  • 1/2 छोटा चम्मच जीरा
  • 1/4 छोटा चम्मच हल्दी
  • एक चुटकी हींग
  • नमक (स्वादानुसार)
  • 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया।
  • तेल या घी (सेकने के लिए)

Moong Dal Chilla Recipe​ in Hindi: ऐसे बनाएं मूंग दाल चीला

Moong Dal Chilla Recipe​ in Hindi
Moong Dal Chilla Recipe​ in Hindi (Source: social media)
  1. सबसे पहले मूंगदाल को रातभर के लिए भिगो दें। फिर सुबह भिगोई हुई मूंग दाल को अच्छी तरह धोकर उसका पानी निकाल लें।
  2. अब मिक्सी जार में भीगी हुई दाल, अदरक और हरी मिर्च डालकर, थोड़ा सा पानी मिलाते हुए एकदम चिकना पेस्ट बना लें। ध्यान रहे कि बैटर ज्यादा पतला नहीं होना चाहिए।
  3. इसके बाद पिसे हुए बैटर को एक बर्तन में निकालें। अब इसमें जीरा, हल्दी, हींग, नमक और बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएं। बैटर की कंसिस्टेंसी डोसे के बैटर जैसी यानी हल्की गाढ़ी होनी चाहिए।
  4. अब एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें। जब तवा गरम हो जाए तो उसमें थोड़ा सा तेल लगाकर चिकना करें। फिर एक कटोरी बैटर लें और तवे के बीच में डालकर गोल घुमाते हुए पतला चीला फैलाएं।
  5. चीले के किनारों पर थोड़ा सा तेल/घी डालें और इसे मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें। चीले को पलटकर दूसरी तरफ भी अच्छी तरह सेक लें।
  6. अब आपका गरमा गरम मूंग दाल चीला बनकर तैयार है। इसे आप सर्व करें और चटनी या सॉस के साथ खाएं।

Also Read: 20 से 25 मिनट में घर पर बनाएं Restaurant Style व्हाइट सॉस पास्ता, देखें आसान Recipe

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।