Morning Habits: अगर आपकी सुबह भी जल्बाजी में होती है और उठते ही आप फोन चेक करते हैं, फिर हड़बड़ी में तैयार होकर काम पर भागने लगते हैं, तो इससे आपकी हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए आप दोपहर होते-होते थका हुआ और सुस्त महसूस करते हैं। दरअसल, हमारे दिन की पहली 5 मिनट की चॉइस ही यह तय करती है कि हम अगले 12 घंटे कितने खुश और एक्टिव रहेंगे।
आपको अपनी लाइफ बदलने के लिए घंटों जिम जाने या मेडिटेशन करने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है। बस कुछ ऐसी छोटी चीजें हैं, जिन्हें अपनाकर आप खुद को पूरे दिन के लिए सुपरचार्ज कर सकते हैं। आइए देखते हैं, सुबह के वो कौन से 3 छोटे और आसान काम हैं, जो आपके सुस्त दिन को एकदम फ्रेश और जोश से भरा बना सकते हैं।
Morning Habits: इन आदतों से अपने दिन को बनाएं एनर्जेटिक

1. शरीर को करें हाइड्रेट
रात भर की 7 से 8 घंटे की नींद के बाद हमारा शरीर पानी की कमी महसूस करता है। सुबह उठते ही सबसे पहले एक गिलास ताजा या हल्का गुनगुना पानी पिएं। यह आपके मेटाबॉलिज्म को एक्टिव करता है और शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। इससे न केवल आपकी स्किन अच्छी होती है, बल्कि आप तुरंत दिमाग से भी जाग जाते हैं।
2. चुरल लाइट और ताजी हवा
जैसे ही आप बिस्तर से उठें अपनी खिड़की के पर्दे खोल दें और ताजी हवा को अंदर आने दें। सूरज की रोशनी हमारे शरीर के नेचुरल क्लॉक को सही करती है। इससे शरीर में ‘सेरोटोनिन’ नाम का हैप्पी हार्मोन बढ़ता है, जो आपके मूड को तुरंत फ्रेश कर देता है। सुबह की 2 मिनट की ताजी हवा आपको पूरे दिन के तनाव से लड़ने के लिए मजबूत करती है।
3. बस 2 मिनट की स्ट्रेचिंग
रोजाना सुबह-सुबह आपको बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। बस अपने हाथों को ऊपर की ओर खींचें और पैरों की उंगलियों को छुएं। यह छोटी सी स्ट्रेचिंग मांसपेशियों में खून के बहाव को तेजी से बढ़ाती है और रात भर की शरीर की जकड़न को खत्म कर देती है। इससे आप खुद को ज्यादा फुर्तीला महसूस करेंगे और आलस कोसों दूर रहेगा।
Also Read: बार-बार होता है Headache? Painkiller छोड़ें और आज़माएं ये 5 असरदार Home Remedies


Download Android App
Download iOS App




