Mothers Self Care Tips: परिवार और बच्चों की देखभाल में मां अक्सर अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देती हैं। खुद का ध्यान रखे बिना मां अपनी सारी उम्र बच्चे और परिवार के देखरेख में बिता देती हैं, वो भी बिना किसी स्वार्थ के। उनके इसी त्याग और प्यार को सम्मान देने के लिए हर साल मदर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस बार मदर्स डे आज यानी 10 मई को मनाया जा रहा है।
मदर्स डे पर कई मद्दों पर बातें होती हैं, बच्चे अपनी मां को मेहंगे गिफ्ट्स तो दे देते हैं, लेकिन मां की सेहत पर चर्चा कम ही होती है। बढ़ती उम्र के साथ उनकी हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और बीमारियां बढ़ने का डर रहता है। इसलिए यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम उनकी सेहत का ख्याल रखें। आज मदर्स डे पर हम बात करेंगे Women Health Tips और Relaxation Tips के बारे में। यहां पर Busy Moms Health Care Routine के बारे में बताया गया है, जो हर बच्चे को पता होना चाहिए।
Mothers Self Care Tips: इन तरीकों से रखें मां का ख्याल

1. मां के खाने पाने का ख्याल रखें
सुबह से रात तक घर के कामों में व्यस्त रहने के कारण मां समय पर खाना नहीं खा पातीं और कई बार खाली पेट काम करती हैं। यह गलत है। हमें यह पक्का करना चाहिए कि वह समय पर खाना खाएं। उनकी डाइट में फल, हरी सब्जियां, फाइबर और प्रोटीन वाली चीजें जरूर शामिल करें।
2. मानसिक सेहत पर ध्यान दें
घर की जिम्मेदारियों की वजह से मां को अक्सर तनाव और स्ट्रेस रहता है। कोशिश करें कि उनकी चिंताएं कम हों और ऐसा कोई काम न करें जिससे उन्हें दुख पहुंचे। तनाव दूर करने के लिए उन्हें योग और प्राणायाम करने को कहें।
3. शारीरिक एक्टिविटी जरूरी है
घर के कामों से मां की भागदौड़ तो हो जाती है, लेकिन इससे उन्हें थकान भी बहुत होती है। उन्हें कुछ ऐसे काम करने के लिए कहें जो उन्हें पसंद हों, जैसे गार्डनिंग करना या पार्क में टहलना। इससे उनका मूड अच्छा रहेगा और वह एक्टिव भी महसूस करेंगी।

4. समय पर मेडिकल टेस्ट कराएं
उम्र और काम के बोझ की वजह से कई बीमारियां शरीर में पनपने लगती हैं। इनसे बचने के लिए मां का रेगुलर चेकअप कराते रहें। डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, थायराइड और मैमोग्राम जैसे जरूरी टेस्ट समय पर कराने से बीमारी का शुरू में ही पता चल जाता है और सही इलाज हो पाता है।
5. आराम भी है बहुत जरूरी
बढ़ती उम्र में शरीर को ज्यादा आराम चाहिए होता है। कम सोने की वजह से मां की सेहत खराब हो सकती है, इसलिए उन्हें 8 से 9 घंटे की नींद लेने को कहें। अगर रात में नींद पूरी न हो, तो वह दिन में भी कुछ देर सो सकती हैं ताकि उनकी थकान कम हो सके।
6. बाहर घुमाने ले जाएं और तोहफे दें

रोजाना के कामों से बोरियत दूर करने के लिए मां को कहीं बाहर ट्रिप पर ले जाएं। बाहर घूमने से उनका मन शांत और खुश रहेगा। खास मौकों पर उन्हें तोहफे दें। इससे उन्हें खुशी मिलेगी और उनकी मेंटल हेल्थ भी अच्छी रहेगी।


Download Android App
Download iOS App




