Natural Ways to Boost Immunity: आजकल बिगड़ती लाइफस्टाइल के कारण हमारे शरीर को कई समस्याओं का सामना करने पड़ता है। जब हमारे शरीर में इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, तो बीमारियां ज्यादा जल्दी बढ़ने लगती है। इम्यूनिटी बढ़ाने को लेकर अभी भी कुछ बातों पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। इसमें हमारी खाने की आदतें सबसे बड़ा रोल निभाती हैं। अगर आपको भी इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए समझ नहीं आता है, किन चीज़ों का करें सेवन तो आज से ही अपनी डाइट में इन चीज़ों को शामिल कर लें।
Natural Ways to Boost Immunity: इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए इन चीज़ों का करें सेवन

1. तुलसी के पत्ते
तुलसी के पत्ते में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जिसके अनेकों फायदे होते हैं, तुलसी के पत्ते को पानी में उबालकर छान लें फिर थोड़ा ठंडा होने के बाद इसे आप पी लें। इसके पत्तों को बहुत लंबे समय से औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।
2. हल्दी

आप अपने इम्यून सिस्टम को बढ़ाने के लिए हल्दी का सेवन कर सकते हैं। हल्दी में कई सारे ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर से बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं। हल्दी का सेवन आप दूध में डालकर भी कर सकते हैं। अगर इसे आप एक चुटकी काली मिर्च के साथ लेते हैं, तो इससे अनोखे फायदे होते हैं।
3. गहरी सांस लेने के व्यायाम
अगर आप भी रोजाना गहरी सांस लेते हैं, तो इससे वेगस तंत्रिका में मदद और मरम्मत हो सकती है। वेगस तंत्रिका मनुष्य के शरीर की सबसे लंबी तंत्रिका होती है, जो दिमाग और पाचन तंत्र को जोड़ती है। ये हमारे पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करती है और हमारी इम्यूनिटी में सुधार होता है।
4. काली मिर्च
काली मिर्च में एंटी-वायरल और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इसे गले की खराश, जुकाम और खांसी से राहत दिलाने के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। इसका आप काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं। इसके अलावा सलाद या दही में डालकर भी इसका सेवन कर सकते है।
5. दालचीनी
दालचीनी में एंटीऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसका सेवन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। इसी के साथ इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाने में मदद मिलती है। इसे आप चाय में मिलाकर भी पी सकते हैं। इसका इस्तेमाल आप खाना बनाने में भी कर सकते हैं।
Also Read: Green Chilli को हफ्तों तक रखना है ताजा? अपनाएं ये 5 आसान Home Tricks, नहीं होगी खराब


Download Android App
Download iOS App




