Nautapa Kabse Shuru Hain: जून का महीना शुरू होने से पहले ही गर्मी ने लोगो के ऊपर कहर ढा रखा है। ऐसे में तेज धूप और बढ़ते तापमान ने हमारे शरीर को पूरी तरह से झुलसा कर रख दिया है। क्योंकि सूरज अपनी चरम सीमा पर है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अभी साल के सबसे गरम दिन आने बाकी हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं, नौतपा की। जिसकी शुरुआत जल्दी ही होने वाली है। जैसे ही नौतपा का आरंभ होगा वैसे ही गर्मी अपना कहर बरपाएगी। इस मौसम में बहुत ज्यादा तेज धूप, गर्मी और लू बढ़ जाएगी। दरअसल, नौतपा में तापमान तेजी से बढ़ता है।
दरअसल, ज्येष्ठ मास में जब सूर्यदेव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तब नौतपा का आरंभ होता है। यह नौ दिन बहुत ज्यादा गर्म होते हैं। इन दिनों में गर्मी अपने चरम पर होती है। ऐसे में आइए जानते हैं, इस साल नौतपा की शुरुआत कब से होगी।
Nautapa Kabse Shuru Hain: इस साल नौतप की शुरुआत कब?

इस साल नौतपा की शुरुआत 25 मई से शुरू होकर 2 जून तक चलने वाली है। नौतप के दौरान 9 से 10 दिनों तक बहुत ज्यादा गर्मी पड़ती है, जिसे मानसून का आगमन कहा जाता है। जैसे ही ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष (चंद्रमा के बढ़ते चरण) में, जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है, तो उस समय से लेकर अगले दस नक्षत्रों तक बहुत ज्यादा गर्मी होती है, इसे मानसून की शुरुआत का संकेत भी कहते हैं।
North India Heatwave: नौतापा से जुड़े खास नियम

- नौतपा के समय शादी गृह प्रवेश आदि जैसे मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से घर से शांति खत्म हो जाती है।
- इस समय आपको बहुत जसड़ा हैवी खाने से बचना चाहिए। जितना ज्यादा हो सके उतना हल्का भोजन करना चाहिए।
- जीवन में सुख- शांति के लिए नौतपा के दौरान पक्षियों और जानवरों के लिए पीने वाला पानी रख देना चाहिए।
- इस दौरान जरूरतमंद लोग अगर आपके घर पानी या खाना मांगने आपके घर आते हैं, तो उसे खाली हाथ नहीं लौटाना चाहिए।
- नौतपा के समय दही, छाछ, लस्सी, बेल शरबत, नारियल पानी और तरबूज जैसी ठंडी चीजों का सेवन करना चाहिए।
- इस समय गर्म, मसालेदार, तले हुए और मांसाहारी भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए।
- अगर बहुत ज्यादा जरूरी न हो तो धूप में घर से बाहर निकलने से बचें, खासकर दोपहर 12.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक तो बिल्कुल न निकालें।
- इसके अलावा नौतपा के समय ज्यादा ट्रेवल करने से बचें।
यह भी पढ़ें: शादी और बच्चों के बाद भी नहीं छोड़े सपने, प्रिया मुंजाल ने ‘Mrs India 2025 First Runner-Up’ बन रचा इतिहास


Download Android App
Download iOS App




