Navratri 2026 Rangoli Design: नवरात्रि का पावन त्योहार आते ही चारों ओर एक अलग ही उत्साह और रौनक देखने को मिलती है। मंदिरों में बजती घंटियों की मधुर ध्वनि, घरों में गूंजते भक्ति गीत और माता रानी के जयकारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो जाता है। नवरात्रि के अवसर पर लोग अपने घरों की साफ-सफाई करते हैं, उन्हें सजाते हैं और मां दुर्गा के आगमन की भव्य तैयारी करते हैं।
घर के प्रवेश द्वार और आंगन में रंगोली बनाना सिर्फ सजावट का माध्यम नहीं, बल्कि एक शुभ परंपरा भी है। मान्यता है कि रंगोली से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है और देवी-देवताओं का सहर्ष स्वागत होता है। अगर आप भी इस नवरात्रि अपने घर को सुंदर रंगोली से सजाना चाहते हैं, तो हम आपके लिए लाए हैं कुछ झटपट और आसान रंगोली डिजाइंस, जिन्हें आप इन नौ दिनों में आसानी से बना सकते हैं।
Floral Rangoli

अगर आपके पास समय कम है और आप एक नीट एंड क्लीन लुक चाहते हैं, तो सिंपल रंगों से बनने वाली फ्लोरल रंगोली बेस्ट ऑप्शन है। यह डिजाइन काफी जल्दी बन जाता है और घर के मेन गेट या आंगन की सुंदरता में चार चांद लगा देता है।
Diya Rangoli

माता की चौकी के सामने या घर के अलग-अलग कोनों में दीया शेप की रंगोली बनाना बहुत शुभ माना जाता है। यह डिजाइन बहुत ही कम समय में तैयार हो जाता है। आप चाहें तो घर के 5-6 अलग-अलग हिस्सों में छोटे-छोटे दीया पेटर्न्स बना सकते हैं।
Peacock with Flowers Rangoli

अपराजिता के नीले फूलों का उपयोग करके आप एक खूबसूरत और यूनिक मोर (Peacock) डिजाइन तैयार कर सकते हैं। यह रंगोली पूजा रूम या लिविंग रूम के लिए एकदम परफेक्ट है और देखने में बेहद आकर्षक लगती है।
Devotional Half-Curve Rangoli

शारदीय नवरात्रि पर घर के मुख्य द्वार के लिए यह एक बेहद सुंदर धार्मिक डिजाइन है। सबसे पहले दरवाजे के पास एक हाफ-कर्व बनाएं और उसके अंदर डार्क और लाइट शेड्स भरें। बीच में लाल रंग से ‘मां’ लिखें और दोनों तरफ मां दुर्गा के चरण-चिह्न बनाएं।
Also Read: Trishul Mehndi Design: दुर्गा पूजा और नवरात्रि में हाथों पर खूब जचेगी ये त्रिशूल मेहंदी डिजाइन


Download Android App
Download iOS App




