Navratri Mehndi Designs: नवरात्रि का त्योहार आते ही ट्रेडिशनल आउटफिट, ज्वेलरी और मेहंदी को लेकर महिलाओं में काफी एक्साइटमेंट देखने को मिलती है। खासकर गरबा नाइट में चनिया-चोली के साथ हाथों पर रची मेहंदी पूरे लुक में चार चांद लगा देती है। अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन में ट्रेडिशनल के साथ स्टाइलिश लुक चाहती हैं, तो इन मेहंदी डिजाइन्स को चुन सकती हैं।
Floral Pattern Mehndi

जिन्हें बहुत ज्यादा भरी हुई मेहंदी पसंद नहीं है और वे हल्का-फुल्का पैटर्न चाहती हैं तो ये डिज़ाइन आपके लिए परफेक्ट है। इसमें हथेली पर छोटे-छोटे फूल, पत्तियां और बेल बनाई जाती हैं। यह डिजाइन कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होती।
Garba Motif Mehndi

गरबा और डांडिया नाइट के लिए यह सबसे परफेक्ट ऑप्शन है, जो चनिया-चोली के साथ बेहद खूबसूरत लगता है। इसमें डांडिया स्टिक्स, गरबा करती हुई महिला या पारंपरिक ढोलक/डांसिंग पैटर्न्स शामिल किए जाते हैं।
Arabic Mehndi

ये डिज़ाइन उन महिलाओं के लिए जिन्हें कम समय में एक अट्रैक्टिव और क्लासी लुक चाहिए। इसमें बोल्ड व मोटे फूल, पत्तियों और बेल के पैटर्न्स होते हैं, जिससे हाथ बहुत ज्यादा भरा हुआ भी नहीं लगता और यह जल्दी बन जाती है।
Mandala Mehndi

हथेली के ठीक बीचों-बीच एक खूबसूरत गोल मंडला पैटर्न बनाया जाता है, जिसके आसपास बारीक फूल और उंगलियों पर हल्की डिजाइन दी जाती है।
Jali Mehndi

इसे ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों तरह के आउटफिट्स के साथ कैरी किया जा सकता है।
Also Read: Trishul Mehndi Design: दुर्गा पूजा और नवरात्रि में हाथों पर खूब जचेगी ये त्रिशूल मेहंदी डिजाइन


Download Android App
Download iOS App




