Night Sleep Tips: जब लोग दिनभर की थकान के बाद रात को सोने जाते हैं, तो उनके लिए एक अच्छी नींद बेहद जरूरी होती है। अपनी बॉडी को रिलैक्स करने के लिए आपको ऐसी जगह पर सोना चाहिए, जहां आपको आरामदायक नींद आए और आप बिना किसी दिक्क्त के सो सकें। रात की नींद ऐसी होती है, जो शरीर की सर्विसिंग और रिपेयरिंग के लिए होता है।
इसलिए हमारे शरीर और दिमाग को नींद की बहुत ज्यादा जरूरत होती है। बॉडी को रिचार्ज करने के लिए रात की अच्छी नींद इसलिए भी जरूरी होती है। क्योंकि आप इससे पूरे दिन फ्रेश और अच्छा महसूस करते हैं। रात में बार-बार नींद खुलने से परेशान हो जाते हैं। रात में कई बार नींद खुलने के पीछे शारीरिक, मानसिक और लाइफस्टाइल से जुड़े कई कारण होते हैं। आइए जानते हैं, रात को सोने से पहले क्या करना चाहिए।
Night Sleep Tips: रात में सोने से पहले करें ये काम

1. कमरे का माहौल शांत करें
नींद हमेशा ऐसी जगह पर आती है, जहां बहुत ज्यादा लाइट न हो और आस-पास कुछ ऐसी चीज़ें हो, जो आपको सुकून देती हों। वैसे तो हमेशा अंधेरे और शांत कमरे में ही सोने जाना चाहिए। बेडरूम बनाते हुए भी आपको इन चीजों का बेहद ध्यान रखना चाहिए। अपना बिस्तर हमेशा आरामदायक रखें, ताकि आप उस पर बिना किसी दिक्कत और डिस्कंफर्ट के सो सकें। कमरे के पर्दे और खिड़कियां बंद कर दें, ताकि जरा भी शोर या रोशनी कमरे में रात को ना पहुंच सके।
2. सोने का समय फिक्स करें
अगर आपने भी अपने सोने का समय फिक्स नहीं रखा है, तो इससे आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हर दिन यहां तक कि वीकेंड्स में भी एक ही समय पर सोएं और जागें। इससे आपको अच्छी नींद लेने के साथ ही शरीर को भी सेहतमंद बनाने में मदद मिलेगी।
3. स्क्रीन को रखें दूर
अगर आपको भी लंबे समय से नींद न आने की समस्या हो रही है, तो फिर आपको अपना फोन या टीवी सोने के एक घंटा या आधा घंटा पहले ही बंद कर देना चाहिए। सोने से पहले अगर कोई जरूरी न हो तो फोन को साइलेंट पर लगा दें। इसके बाद दिमाग को शांत करने के लिए कोई बुक पढ़ सकते हैं या फिर पसंदीदा गाना सुन सकते हैं। इससे आपको सुकून मिलेगा और आप आराम से सो जाएंगे।
4. हल्का खान-पान जरूरी
अगर आप भी दिन में या रात में सोने से पहले कैफीन और अल्कोहल का अधिक सेवन करते हैं, तो आपको रात में नींद न आने की समस्या हो सकती है और सोते समय बेचैनी भी महसूस होती है। इसके सेवन से बचें, खासकर दोपहर और शाम के समय, ये चीज़ें आपको ज्यादा देर जगाए रखती हैं। इस बात का ध्यान रहे कि कभी भी भूखे पेट न सोए और सोने के पहले बहुत ज्यादा खाना न खाएं।























