Oily Skin Care Tips for Summer: गर्मियों में Oily Skin से हैं परेशान? चेहरे से Extra Oil हटाने के लिए आज से अपनाएं ये Skincare Routine

Summary :

Oily Skin Care Tips for Summer: गर्मी आते ही पिंपल्स की प्रॉब्लम सबसे ज्यादा बढ़ जाती है। आज के समय में सिर्फ टीनेजर्स ही नहीं बल्कि हर उम्र के लोग इस समस्या से परेशान हैं। जब चेहरे पर पिंपल्स निकलते हैं, तो इससे छुटकारा पाने के लिए हम महंगे प्रोडक्ट्स या फिर घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करते हैं। गर्मियों का मौसम ऑइली स्किन वालों के लिए कई परेशानियां लेकर आता है। इस मौसम में तेज धूप, पसीना और बढ़ता ऑयल प्रोडक्शन स्किन को चिपचिपा बना देता है, जिससे पिंपल्स, ओपन पोर्स और डलनेस जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में…

Oily Skin Care Tips for Summer: गर्मी आते ही पिंपल्स की प्रॉब्लम सबसे ज्यादा बढ़ जाती है। आज के समय में सिर्फ टीनेजर्स ही नहीं बल्कि हर उम्र के लोग इस समस्या से परेशान हैं। जब चेहरे पर पिंपल्स निकलते हैं, तो इससे छुटकारा पाने के लिए हम महंगे प्रोडक्ट्स या फिर घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करते हैं। गर्मियों का मौसम ऑइली स्किन वालों के लिए कई परेशानियां लेकर आता है। इस मौसम में तेज धूप, पसीना और बढ़ता ऑयल प्रोडक्शन स्किन को चिपचिपा बना देता है, जिससे पिंपल्स, ओपन पोर्स और डलनेस जैसी समस्याएं होने लगती हैं।

ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे स्किनकेयर रूटीन बताएंगे, जिसे अपनाकर आप एक्स्ट्रा ऑइल को कंट्रोल कर सकते हैं। आइए जानते हैं How to Control Oily Skin in Summer के टिप्स।

Oily Skin Care Tips for Summer: गर्मियों में ऐसे पाएं ऑइली स्किन से छुटकारा

humid weather skincare tips
humid weather skincare tips (Source: Social Media)
  • गर्मियों में आप अपनी स्किन से ऑइल हटाने के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये एक नेचुरल टोनर की तरह काम करता है। इसे लगाने से स्किन का पीएच बैलेंस होता है और पोर्स भी टाइट होता है, जिससे स्किन से चिपचिपाहट कम हो जाती है।
  • गर्मियों में ऑइली स्किन को हाइड्रेशन की बहुत ज्यादा जरूरत होती है। इसके लिए आप जेल-बेस्ड या वॉटर-बेस्ड मॉइस्चराइजर लगाएं, जो स्किन को बिना चिपचिपाहट के मॉइश्चराइज करने में मदद करता है।
  • सुबह या दोपहर जब भी आप घर से बाहर धूप में निकलें, तो उससे पहले ऑयल-फ्री सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें। ये स्किन को धूप की खतरनाक किरणों से बचाता है, जिससे सनबर्न और एजिंग की समस्या नहीं होती है।
oily skin remedies at home
oily skin remedies at home (Source: Social Media)
  • गर्मियों में तेज धूप और पसीने के कारण हमारी त्वचा पूरी तरह से डल हो जाती है। इसलिए हफ्ते में एक बार मुल्तानी मिट्टी या चारकोल मास्क का इस्तेमाल करें। ये मास्क त्वचा के अंदर से एक्स्ट्रा तेल और गंदगी को सोख लेता है, जिससे स्किन चमकदार नजर आती है।
  • गर्मियों के मौसम में बहुत ज्यादा भारी क्रीमी फाउंडेशन का इस्तेमाल करने से बचें। इसकी जगह आप पाउडर-बेस्ड या मिनरल मेकअप इस्तेमाल करें। मेकअप शुरू करने से पहले ‘मैटिफाइंग प्राइमर’ का इस्तेमाल बहुत ज़रूरी है। इससे आपका मेकअप पसीने से खराब नहीं होगा।
  • अगर आप भी बार-बार अपने फेस को टच करते रहते हैं, तो इससे भी आपकी स्किन पर ऑइल के साथ-साथ पिंपल की समस्या भी बढ़ जाती है। हमारे हाथों में बहुत सारे बैक्टीरिया और गंदगी होती है। इसलिए जब आप चेहरे को बार-बार छूते हैं, तो इससे गंदगी स्किन पर ट्रांसफर हो जाती है, जो इन्फेक्शन और पिंपल्स को बढ़ा देता है।
excess oil on face causes
excess oil on face causes (Source: Social Media)
  • गर्मियों के मौसम में अपने शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद ज़रूरी होता है। इसके लिए आपको पूरे दिन में सही मात्रा में पानी के साथ-साथ कुछ हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन भी करना चाहिए।
  • अगर गर्मी की वजह से स्किन ज्यादा चिपचिपी महसूस हो रही है, तो आप ठंडे पानी से अपना फेस धो सकते हैं और आइस क्यूब से हल्की मसाज कर सकते हैं। इससे त्वचा को राहत मिल सकती है।

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।