दक्षिण भारत के सबसे बड़े और प्रमुख त्योहारों में से एक ‘ओणम’ की शुरुआत हो चुकी है। यह पर्व राजा बलि के भव्य स्वागत और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। ओणम का उत्सव ताजे फूलों की रंगोली के बिना अधूरा माना जाता है, जिसे मलयालम में Pookalam कहते हैं।
अगर आप भी इस साल अपने घर के मुख्य द्वार या आंगन को एक भव्य और रॉयल लुक देना चाहते हैं, तो इन ट्रेंडी और यूनिक पूकलम डिजाइन्स को जरूर ट्राई करें।
1. पारंपरिक मल्टी-लेयर गोल पूकलम

यह डिजाइन ओणम का सबसे क्लासिक और रॉयल पैटर्न है। इसमें concentric circles बनाए जाते हैं। पीले गेंदे, नारंगी गेंदे, सफेद चमेली और लाल गुलाब की पंखुड़ियों की परतें बिछाकर इसे तैयार किया जाता है। यह दिखने में बेहद भव्य और पारंपरिक लगता है।
2. कत्थकली और Peacock थीम पूकलम

अगर आप अपनी रंगोली में केरल की समृद्ध संस्कृति की झलक दिखाना चाहते हैं, तो कत्थकली फेस या मोर के आकार वाला पूकलम बनाएं। नीले, हरे और पीले फूलों के कॉम्बिनेशन से बना मोर पंख का डिजाइन आपके घर के प्रवेश द्वार पर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लेगा।
3. मिनिमल ज्योमेट्रिक व स्टार पूकलम

अगर आप कुछ मॉडर्न और हटकर ट्राई करना चाहते हैं, तो स्टार (तारा) या ज्योमेट्रिक शेप्स वाला डिजाइन चुनें। इसमें त्रिकोण और चौकोर पैटर्न्स के साथ फूलों की कटिंग और हरी पत्तियों का खूबसूरत संतुलन बनाया जाता है। यह मॉडर्न घरों के लिए एकदम सही विकल्प है।
Also Read: Eid Arabic Mehndi Design: इस ईद हाथों पर रचाएं ये खूबसूरत अरबी मेहंदी डिजाइंस, हर कोई करेगा तारीफ


Download Android App
Download iOS App




