Akshay khanna Mahakali Movie look: ‘Mahakali’ में असुरगुरु शुक्राचार्य के रोल में दिखेंगे Akshaye Khanna, जानिए कौन थे ये पौराणिक महाज्ञानी जिनके नाम से कांपते थे देवता

Summary :

डायरेक्टर प्रशांत वर्मा की आने वाली बड़े बजट की फिल्म 'महाकाली' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है। हाल ही में फिल्म से बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना का लुक सामने आया है, जिसमें वे असुरों के गुरु शुक्राचार्य की भूमिका निभाते दिखेंगे। अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए पहचाने जाने वाले अक्षय खन्ना को इस पौराणिक और दमदार किरदार में देखने के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जानिए आखिर पौराणिक कथाओं में कौन थे गुरु शुक्राचार्य और क्यों यह रोल अक्षय खन्ना के करियर के लिए बेहद खास माना जा रहा है।

बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना जब भी पर्दे पर आते हैं, कुछ ऐसा कर जाते हैं जिसकी चर्चा लंबे समय तक होती है। इस बार वे एक ऐसे अवतार में नजर आने वाले हैं, जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी। प्रशांत वर्मा के डायरेक्शन में बन रही मच-अवेटेड फिल्म ‘महाकाली’ में अक्षय खन्ना असुरों के गुरु, ‘गुरु शुक्राचार्य’ का मेन रोल निभाने जा रहे हैं। जब से फिल्म से उनका लुक सामने आया है, सोशल मीडिया पर सिनेमा प्रेमियों के बीच हलचल तेज हो गई है। लोग यह जानने के लिए बहुत एक्साइटमेंट  हैं कि पौराणिक कथाओं में गुरु शुक्राचार्य कौन थे और फिल्म में उनका रोल कैसा होगा।

कौन थे असुरों के गुरु शुक्राचार्य और क्यों कहलाए महाज्ञानी?

Mahakali Movie
Akshay khanna Mahakali Movie look ( Source: Social Media)

पौराणिक कथाओं के मुताबिक, गुरु शुक्राचार्य महर्षि भृगु और माता ख्याति के बेटे थे। वे बहुत बड़े ज्ञानी, समझदार और तपस्वी थे। भले ही वे असुरों के गुरु थे, लेकिन उनकी विद्या और तपस्या इतनी महान थी कि देवता भी उनका बहुत सम्मान करते थे।

कहा जाता है कि उन्होंने भगवान शिव की मुश्किल तपस्या करके ‘संजीवनी विद्या’ प्राप्त की थी, जिससे वे मृत प्राणियों को भी दोबारा जीवित कर सकते थे। इसी विद्या के बल पर वे युद्ध में असुरों को बार-बार जीवनदान देते थे। वैदिक ज्योतिष में शुक्राचार्य का सीधा संबंध ‘शुक्र ग्रह’ से है, जो जीवन में सुख, सौंदर्य, कला और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

क्यों छूटा आश्रम और कैसे बने भगवान विष्णु के विरोधी?

Akshaye Khanna Mahakali movie
Akshaye Khanna Mahakali movie ( Source: Social Media)

गुरु शुक्राचार्य के जीवन से जुड़ी कई दिलचस्प कहानियां हैं। धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक, उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा महर्षि अंगिरा के आश्रम में ली थी, जहां देवगुरु बृहस्पति भी उनके साथ पढ़ते थे। लेकिन जब शुक्राचार्य को लगा कि उनके साथ पक्षपात हो रहा है, तो उन्होंने आश्रम छोड़ दिया और ऋषि गौतम से शिक्षा ली।

आगे चलकर देवताओं और दैत्यों के युद्ध में कुछ ऐसा हुआ कि शुक्राचार्य और भगवान विष्णु के बीच दुश्मनी हो गई। जब देवता दैत्यों पर भारी पड़ने लगे, तो दैत्य भागकर महर्षि भृगु के आश्रम में छिप गए। इस लड़ाई के दौरान शुक्राचार्य की माता काव्या मारी गईं। इस बात से दुखी और गुस्सा होकर शुक्राचार्य देवताओं के खिलाफ दैत्यों की मदद करने लगे।

प्रशांत वर्मा के सिनेमाई यूनिवर्स में अक्षय खन्ना का धमाकेदार अवतार

Prasanth Varma Upcoming Film
Prasanth Varma Upcoming Film ( Source: Social Media)

डायरेक्टर प्रशांत वर्मा अपने शानदार ‘सिनेमैटिक यूनिवर्स’ के लिए जाने जाते हैं। ‘हनु-मान’ जैसी सुपर-डुपर हिट फिल्म देने के बाद अब वे ‘महाकाली’ के साथ एक नया और एक बहुत बड़ी और शानदार फिल्म लेकर आ रहे हैं।

इस फिल्म के लिए अक्षय खन्ना को चुनना बिल्कुल सही फैसला माना जा रहा है। थोड़ा नेगेटिव और गंभीर रोल निभाने में अक्षय का कोई जवाब नहीं है, वे ऐसे किरदारों में जान फूंक देते हैं। ‘महाकाली’ में शुक्राचार्य का उनका यह दमदार और अनोखा रूप दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म का नया पोस्टर सामने आने के बाद से ही फैंस के बीच इस फिल्म को देखने की एक्ससाइटमेंट और बढ़ गई है।

Read More: Batwara 1947 Movie: ‘Dhurandhar’ के क्रेज के बीच क्यों पिटी ‘बंटवारा 1947’? Flop होते ही ..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।