April Fool Jokes 2026: आज अप्रैल के महीने का पहला दिन है और दुनियाभर में 1 अप्रैल को मनाया जा रहा है। इस दिन लोग एक-दूसरे को अजीबोगरीब मैसेज भेजते हैं। ये करने में लोगों को बेहद मजा आता है। इस दिन पर किए जाने वाले मस्ती-मजाक को लोगों को अपने दिल पर नहीं लगाते हैं। अगर आप भी अपने दोस्तों को इस दिन पर कुछ भेजना चाहते हैं, तो आप उनको फनी मैसेज और मजेदार जोक्स को भेज सकते हैं, यहां देखिए फनी मैसेज।
April Fool Jokes 2026: अप्रैल में अपनों को भेजें ये फनी मैसेज

- आज आप पर प्यार की बारिश हो, खुशियों का साथ हो, और हर कोई आपको याद करे।
यही मेरी दुआ है ‘पागलखाने’ के सभी मरीजों के लिए। हैप्पी अप्रैल फूल! - आपकी याद में मेरा बुरा हाल है, हर तरफ बस आपका ही ख्याल है, लोग पूछते हैं क्या बीमारी है?
मैंने कह दिया आज अप्रैल की पहली तारीख है! - आप जैसा कोई प्यारा इस दुनिया में नहीं है, आप जैसा कोई भोला इस दुनिया में नहीं है।
ये बात आज के दिन के अलावा कभी मत सोचना। अप्रैल फूल बनाया! - इस दुनिया में 3 तरह के लोग होते हैं: पहले वो जो अकलमंद होते हैं, दूसरे वो जो बहुत अकलमंद होते हैं, और तीसरे वो
जो आज के दिन मेरा मैसेज पढ़कर मुस्कुरा रहे हैं। - खुदा करे आपको वो सब मिले जो आप चाहते हैं, बस आज के दिन आईना मत देखना वरना आपको अपनी ‘असली शक्ल’ दिख जाएगी।
- ब्रेकिंग न्यूज: वैज्ञानिक हैरान हैं! उन्हें एक ऐसा इंसान मिला है जिसका दिमाग तो है पर चलता नहीं है…
चेक क्या कर रहे हो? वो आप ही हो! हैप्पी अप्रैल फूल! - इस दुनिया में पागलों की कमी नहीं है, बस फर्क इतना है कि कुछ अस्पताल में हैं और कुछ अभी मेरा ये मैसेज पढ़ रहे हैं।

- चाँद को चांदनी मुबारक, सूरज को रोशनी मुबारक… और आपको हमारा बनाया हुआ ‘अप्रैल फूल’ मुबारक!
- आप बहुत स्मार्ट हो, आप बहुत हैंडसम हो, आपका दिल सोने का है… बस आज के लिए इतना झूठ काफी है!
- गुलाब का फूल बागों में खिल रहा है, चमेली का फूल महक रहा है, और अप्रैल का ये ‘उल्लू’ मेरा मैसेज पढ़ रहा है।
- फोन उठाओ और जोर से चिल्लाओ ‘मैं गधा हूं’! अगर कोई पूछे तो कहना “आज 1 अप्रैल है, प्रैक्टिस कर रहा हूं।”
- एक पागल दूसरे से: भाई, ये अप्रैल फूल क्या होता है?
दूसरा: मुझे क्या पता, मैं तो खुद आज पहली बार ‘उल्लू’ बना हूं। - मैसेज पढ़ते ही अपने दांत बाहर निकालो, अब अपनी जीभ बाहर निकालो, अब जोर से हंसो… मुबारक हो! बिना सर्कस के बंदर दिख रहे हो।
- आपकी स्माइल कातिल है, आपकी आंखें नशीली हैं… ये सब बातें बिल्कुल वैसी ही हैं जैसे आज की तारीख (1st April)।
- तुम जब मुस्कुराते हो तो बिजली कड़कती है, तुम जब हंसते हो तो बादल गरजते हैं… थोड़ा संभल के रहा करो, वरना लोग तुम्हें ‘पागल‘ समझ लेंगे।
Also Read: सत्य की शक्ति से लेकर क्षमा की महानता तक! महावीर स्वामी के ये 10 अनमोल विचार, जो बदल देगें आपका जीवन























