Cake Ideas for Fathers Day: इस Father’s Day Dessert के साथ घोलें रिश्तों में मिठास, पापा के लिए Best हैं ये 4 शानदार Cake Designs

Summary :

घर में कोई स्पेशल डे हो और कुछ मीठा न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता है, क्योंकि मीठा खाने से सबका मूड फ्रेश और हैप्पी हो जाता है। अगर आप भी इस फादर्स डे पर अपने पिता को खुश करना चाहते हैं, तो आप उनके लिए नीचे बताए गए कुछ केक आइडियाज को देख सकते हैं, जो केक बनाने के साथ-साथ लाने में भी आपकी मदद करेंगे। ये बहुत ही खास मौका है आपके पापा के प्रति अपना प्यार जताने का, इसलिए इस दिन को और भी मीठा बनाने के लिए एक सुंदर और टेस्टी केक से बेहतर क्या…

घर में कोई स्पेशल डे हो और कुछ मीठा न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता है, क्योंकि मीठा खाने से सबका मूड फ्रेश और हैप्पी हो जाता है। अगर आप भी इस फादर्स डे पर अपने पिता को खुश करना चाहते हैं, तो आप उनके लिए नीचे बताए गए कुछ केक आइडियाज को देख सकते हैं, जो केक बनाने के साथ-साथ लाने में भी आपकी मदद करेंगे। ये बहुत ही खास मौका है आपके पापा के प्रति अपना प्यार जताने का, इसलिए इस दिन को और भी मीठा बनाने के लिए एक सुंदर और टेस्टी केक से बेहतर क्या हो सकता है, तो यहां देखिए Special Cake for Fathers Day के बारे में।

Cake Ideas for Fathers Day: फादर्स डे पर केक के कुछ बेस्ट आइडियाज

1. ‘सुपर डैड’ थीम केक

Special cake for fathers day
Special cake for fathers day (Source: social media)

हर बच्चे के लिए उसके पापा किसी सुपरहीरो से कम नहीं होते हैं, इसलिए फादर्स डे पर आप आप उनके लिए सुपरमैन या बैटमैन के लोगो वाला केक बनवा सकते हैं, जिस पर ‘सुपर डैड’ लिखा हो। ये उन्हें अहसास कराएगा कि वे आपके जीवन के असली हीरो हैं।

2. शर्ट और टाई डिज़ाइन केक

Special cake for fathers day
Special cake for fathers day (Source: social media)

अगर आपके पापा को भी ऑफिस जाना या फॉर्मल कपड़े पहनना पसंद है, तो शर्ट, कॉलर और टाई के डिज़ाइन वाला फॉन्डेंट केक सबसे बेस्ट ऑप्शन है, क्योंकि आजकल इस डिजाइन का केक काफी ज्यादा ट्रेंड में है इसके साथ ही ये केक देखने में बहुत ही खूबसूरत लगता है।

3. उनका पसंदीदा फ्लेवर

Cake Ideas for Fathers Day
Cake Ideas for Fathers Day (Source: social media)

फादर्स डे पर आप अपने पापा को खुश करने के लिए उनकी पसंदीदा डिज़ाइन वाला केक बनवा सकते हैं, जिसे देखने ही उनके चेहरे पर एक खूबसूरत सी स्माइल आ जाएगी उसके साथ-साथ स्वाद भी अच्छा होना चाहिए। पता करें कि आपके पापा को कौन सा फ्लेवर सबसे ज्यादा पसंद आता है। चाहे वह चॉकलेट हो, वैनिला, फ्रूट केक हो या फिर रसमलाई और गुलाब जामुन जैसे फ्यूजन फ्लेवर। उनके पसंदीदा स्वाद का केक उनके दिन को और भी स्पेशल बना देगा।

4. फोटो केक

Cake Ideas for Fathers Day
Cake Ideas for Fathers Day (Source: social media)

अगर आप अपने और अपने पापा की किसी पुरानी और खूबसूरत याद वाली फोटो को केक पर प्रिंट करवा सकते हैं, तो ये एक बहुत ही इमोशनल और प्यारा तरीका है उन्हें पुरानी यादों में ले जाने का। इससे आपके पापा काफी ज्यादा खुश हो जाएंगे और उसके साथ ही पुरानी यादें भी ताजा हो जाएंगी।

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।