ऑफिस पॉलिटिक्स से बचना है? चाणक्य की इन 2 बातों को आज ही गांठ बांध लें, नहीं तो करियर में लग सकता है ग्रहण

Summary :

Chanakya Niti for Office: आचार्य चाणक्य ने अपनी ‘नीति शास्त्र’ में जीवन के हर ज़रूरी पहलू पर कुछ अच्छी बातें बताई हैं। उनकी ये सीख आज भी उतनी ही काम की हैं जितनी पहले थीं। चीणक्य ने ऑफिस में काम करने वाले लोगों के लिए भी कुछ सलाह दी हैं। चाणक्य नीति के अनुसार, जब आप ऑफिस में काम करते हैं, तो वहां कई दोस्त बनते हैं, लेकिन समझदारी इसी में है कि आप अपनी हर बात सबको न बताएं। चाणक्य कहते हैं कि कुछ बातें ऐसी होती हैं जिन्हें बॉस या साथ काम करने वाले कलीग्स को बताने से आपके करियर को…

Chanakya Niti for Office: आचार्य चाणक्य ने अपनी ‘नीति शास्त्र’ में जीवन के हर ज़रूरी पहलू पर कुछ अच्छी बातें बताई हैं। उनकी ये सीख आज भी उतनी ही काम की हैं जितनी पहले थीं। चीणक्य ने ऑफिस में काम करने वाले लोगों के लिए भी कुछ सलाह दी हैं।
चाणक्य नीति के अनुसार, जब आप ऑफिस में काम करते हैं, तो वहां कई दोस्त बनते हैं, लेकिन समझदारी इसी में है कि आप अपनी हर बात सबको न बताएं। चाणक्य कहते हैं कि कुछ बातें ऐसी होती हैं जिन्हें बॉस या साथ काम करने वाले कलीग्स को बताने से आपके करियर को नुकसान हो सकता है। अगर आप सुरक्षित रहना चाहते हैं, तो इन 2 बातों को हमेशा छिपाकर रखें।

Chanakya Niti for Office: वर्कप्लेस में ये 2 बातें जरूर रखें याद

Chanakya Niti (1)
Chanakya Niti (Source: Social Media)

1. पहला, अपनी कोई कमजोरी या फिर डर

चाणक्य के अनुसार, अपनी खामियों के बारे में कभी किसी को नहीं बताना चाहिए। ऑफिस में भले ही आपके संबंध सबसे अच्छे हों, लेकिन असल में हर कोई आगे बढ़ने की होड़ में है। अगर आपके साथियों या बॉस को आपकी कमजोरी पता चल गई, तो वे आगे चलकर इसका गलत फायदा उठा सकते हैं। अपनी कमियों पर खुद चुपचाप काम करें ताकि कोई आपको नीचा न दिखा सके।

2. दूसरा, अपनी अगली प्लानिंग या भविष्य के प्लान

जब तक आपका कोई काम पूरा न हो जाए, उसके बारे में ढिंढोरा न पीटें। अगर आप नई नौकरी ढूंढ रहे हैं या किसी प्रोजेक्ट को लेकर आपकी कोई खास रणनीति है, तो उसे अपने तक ही रखें। चाणक्य का मानना है कि जलन रखने वाले लोग आपके काम में रुकावट डाल सकते हैं। बेहतर यही है कि जब आप सफल हो जाएं, तब लोगों को खुद-ब-खुद पता चल जाए।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।